फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara The drawing and design of the famous Jamsavali temple is ready built at a cost of 314 crores

Chhindwara: प्रसिद्ध जामसावली मंदिर की ड्राइंग और डिजाइन तैयार, 314 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य हनुमान लोक

Tue, 08 Aug 2023 03:52 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Tue, 08 Aug 2023 03:52 PM IST
सार

छिंदवाड़ा के सौंसर के पास विश्व प्रसिद्ध जामसावली हनुमान लोक की ड्राइंग और डिजाइन तैयार हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हनुमान लोक का भूमि पूजन करेंगे। करीब 314 करोड़ की लागत से हनुमान मंदिर 30 एकड़ पर बनेगा।

विज्ञापन
Chhindwara The drawing and design of the famous Jamsavali temple is ready built at a cost of 314 crores
हनुमान प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में विश्व प्रसिद्ध हनुमान मंदिर बनने जा रहा है। छिंदवाड़ा के सौंसर के पास जामसावली मंदिर का भूमि पूजन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। सीएम ने विधानसभा सत्र में 314 करोड़ की लागत से हनुमान लोक बनाने की घोषणा की गई थी। हनुमान लोक की ड्राइंग और डिजाइन बनकर तैयार हो गई है। भव्य मंदिर 30 एकड़ में बनेगा।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि सितंबर माह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हनुमान लोक का भूमिपूजन कर सकते हैं। इसे लेकर रूपरेखा तैयार हो चुकी है, महज तिथि तय होना बाकी है। वहीं, सोमवार को मंदिर की ड्राईंग और डिजाईन आ गई। मुख्य मंदिर के पास पूरे परिसर को हनुमान लोक का स्वरूप दिया जा रहा है। इसके लिए प्रारंभिक चरण में 35 करोड़ का टेंडर भी लगाया जा चुका है। पूरा परिसर अब 30 एकड़ क्षेत्रफल में रहेगा, जिसके लिए 25 एकड़ भूमि अधिग्रहीत करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पारंपरिक वास्तुकला से प्रेरित कुल परिसर क्षेत्रफल 30 एकड़ का होगा, जिसमें मुख्य प्रवेश द्वार मराठवाड़ा वास्तुकला से प्रेरित रहेगा। इस प्रवेश द्वार में पैदल यात्री, ई वाहन और आपातकालीन निकास के प्रावधान की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही मुख्य प्रांगण में बाल हनुमान की कहानी का चित्रण किया जाएगा। साथ ही मंदिर प्रशासन कार्यालय और भगवान हनुमान की भित्ति चित्रों और मूर्तियों वाली दीवार महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित की जाएगी। संतरांचल सहित पूरे जिले में हनुमान लोक की परिकल्पना साकार होने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed