फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara Road Accident: Tragic accident in Borgaon, three bike riders killed in car collision

Chhindwara Road Accident: बोरगांव में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

Mon, 13 Jun 2022 10:05 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 13 Jun 2022 10:05 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों युवकों की बाइक और एक कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। 

विज्ञापन
Chhindwara Road Accident: Tragic accident in Borgaon, three bike riders killed in car collision
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के बोरगांव में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें तीन युवकों की मौत हो गई है। तीनों युवक एक बाइक पर सवार थे, जिसे नागपुर जा रही कार ने टक्कर मार दी। हादसा रविवार देर रात को हुआ।
विज्ञापन

 
लोधीखेड़ा थाना प्रभारी दीपक डेहरिया ने बताया कि घटना हमारे थाना क्षेत्र के बोरगांव की है। रविवार देर रात सूचना मिली थी कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हुई है। बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल हुए हैं। उन्हें पास ही अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना में मर्ग कायम कर लिया गया है। जांच जारी है।  
विज्ञापन


डेहरिया का कहना है कि छिंदवाड़ा से एक मरीज को लेकर कार सवार नागपुर जा रहे थे। बाइक सौंसर से बोरगांव की ओर से आ रही थी। तभी कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार राजना निवासी अर्जुन उईके, मोहगांव निवासी तोमर दिलावर और रैयतवाड़ी निवासी नितेश उईके की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed