फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Ration kit worth more than Rs 22 lakh seized in Pandhurna goods were going rajasthan

Chhindwara: पांढुर्णा में 22 लाख से ज्यादा की राशन किट पकड़ाई, नागपुर से राजस्थान जा रहा था सामान

Wed, 25 Oct 2023 08:42 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 25 Oct 2023 08:42 AM IST
सार

Chhindwara News: छिंदवाड़ा के पांढुर्णा में 22 लाख से ज्यादा कीमत की राशन किट जब्त की गई है। राशन किट नागपुर से राजस्थान जा रही थी।

विज्ञापन
Chhindwara: Ration kit worth more than Rs 22 lakh seized in Pandhurna goods were going rajasthan
ट्रक से पकड़ी गई राशन किट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांढुर्णा के बड़चिचोली चौकी क्षेत्र में सोमवार को चैक पोस्ट पर चैकिंग के दौरान 22 लाख रुपए कीमत की राशन की किट जब्त की गई है। बताया जा रहा है कि ट्रक में भरी यह राशन की किट नागपुर से राजस्थान जाना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार सोमवार को बड़चिचोली चौकी के चैक पोस्ट पर एसएसटी की टीम ने ट्रक क्रमांक आरजे- 17 जीए-9725 को रोका था। चालक राजेंद्र कुमार पारेता निवासी बुलखेड़ी तहसील अकलेरा झालावाड़ ने बताया था कि वह नागपुर से झालावाड़ राजस्थान खाद्य सामग्री लेकर जा रहा है। ट्रक की तलाशी के दौरान 1035 बोरियों में रखी राशन की किट मिली है। जिसमें मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के नाम का प्रचार किया जा रहा था। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के नाम से बोरियों में पैक था पूरा राशन
मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के नाम से पैक बोरियों में 10 छोटे पैकेट मिले। इन पैकेट में 1 किलो दाल, 1 किलो चीनी, 1 किलो नमक, 100 ग्राम मिर्च पावडर, 100 ग्राम धनिया, 50 ग्राम हल्दी पावडर था। ऐसी करीब 1 हजार 35 बोरियां मिली हैं। जब्त किए गए सामान की कीमत 22 लाख 8 हजार रुपए बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed