{"_id":"62f8834e7eca9f217e42b626","slug":"chhindwara-police-recover-married-woman-along-with-her-lover-on-the-fake-kidnapping-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Crime: अपहरण की सूचना पर दो घंटे दौड़ी सात थानों की पुलिस, प्रेमी के साथ इश्क लड़ाती हुई मिली विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Crime: अपहरण की सूचना पर दो घंटे दौड़ी सात थानों की पुलिस, प्रेमी के साथ इश्क लड़ाती हुई मिली विवाहिता
Sun, 14 Aug 2022 10:44 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sun, 14 Aug 2022 10:44 AM IST
सार
पुलिस ने दो घंटे बाद गाड़ी को रोक लिया। जांच की तो मालूम हुआ कि दोनों पहले ही शादीशुदा है। विवाहिता गुलाबरा में किराए पर रहती है। अपहरण की फर्जी सूचना दी गई और वह अपनी मर्जी से ही कार में बैठी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले में एक विवाहिता के अपहरण की सूचना पर शनिवार को पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने घटना की जांच शुरू करते हुए सीसीटीवी कैमरों की जांच की। पुलिस को सूचना मिली कि कार परासिया नाका होते हुए उमरेठ रोड की तरफ जा रही है। उमरेठ थाना प्रभारी ने अपने आरक्षक के साथ बाइक से कार का पीछा किया। जांच के दौरान कहानी उलट ही निकली। विवाहिता कार सवार के साथ अपनी मर्जी से घूम रही थी।
अपहरण की उड़ी सूचना
गुलाबरा क्षेत्र में कार सवार बदमाशों द्वारा विवाहिता के झूठी अपहरण की अफवाह फैली। पुलिस को जानकारी दी गई कि कार सवार दो बदमाशों ने युवती का अपहरण किया और जबरन उसे कार में डालकर ले गए हैं। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने कार की जांच शुरू कर दी। उधर, अन्य थानों की पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। जगह-जगह नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की गई। मामले की जांच कर रही पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार परासिया नाका होते हुए उमरेठ रोड की तरफ जाने की सूचना मिली। उमरेठ थाना पुलिस ने उसका पीछा किया।
दो घंटे बाद मिली विवाहिता
सात थानों की कड़ी मशक्कत के बाद विवाहिता तक पुलिस पहुंच गई। उमरेठ पुलिस ने गाड़ी को रोक लिया। कार में अमरवाड़ा क्षेत्र का रहने वाले शख्स के साथ विवाहिता मिल गई। वह भी उसी के गांव की रहने वाली है।पूछताछ के दौरान सामने आया है कि विवाहिता गुलाबरा में किराए पर रहती है। शख्स से शादी होने से पहले से ही उसके प्रेम संबंध है। जिसकी वजह से कार में वह अपनी मर्जी से बैठी थी। पुलिस का कहना है कि दोनों पहले से ही शादीशुदा है। पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर घर भेज दिया है।