{"_id":"6564c0fd98fc467a040e1baa","slug":"chhindwara-news-three-people-going-to-sell-leopard-skin-arrested-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: तेंदूए की खाल के साथ तीन लोग गिरफ्तार, बटकाखापा में पुरानी खाल बेचने जा रहे थे, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: तेंदूए की खाल के साथ तीन लोग गिरफ्तार, बटकाखापा में पुरानी खाल बेचने जा रहे थे, पूछताछ जारी
Mon, 27 Nov 2023 09:49 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 27 Nov 2023 09:49 PM IST
सार
Chhindwara News: छिंदवाड़ा जिले में दो तेंदूए की खाल के साथ तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं। ये लोग बटकाखापा में पुरानी खाल बेचने जा रहे थे। तीनों लोगों को वन विभाग की टीम ने दबोचा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा के बटकाखापा रेंज में तेंदुए की दो खाल के साथ वन विभाग की विशेष टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, वन विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग दो तेंदुए की खाल के साथ स्कूटी में सवार होकर जा रहे हैं, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर तेंदुए की खाल को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, वन विभाग की टीम ने इस कार्रवाई में तीन लोगों को पकड़ा है, जो बटकाखापा के बताए जा रहे हैं। वन विभाग के सूत्रों का कहना है कि खाल तस्करी में अन्य लोग भी शामिल थे, जिनकी सर्चिंग की जा रही है।
विज्ञापन
सिवनी से मिली थी जानकारी
आपको बता दें कि मुख्य वन संरक्षक उड़नदस्ता दल सिवनी टीम द्वारा बटकाखापा रेंज छिंदवाड़ा के अधिकारी कर्मचारी से संपर्क कर उक्त संबंध में जानकारी दी गई थी, जिसके बाद संयुक्त कार्रवाई में टीम द्वारा दो तेंदुआ की खाल सहित तीन आरोपी को एक्टिवा वाहन सहित गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी तेंदूए की खाल को लेकर धनवर्षा कराने के लिए पूजा पाठ के लिए ये खाल लेकर जा रहे थे। तभी टीम ने उन्हें पकड़ लिया, अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
