फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News: Six-year-old innocent was playing with old battery, serious injury in hand due to blast

Chhindwara News: पुरानी बैटरी से  खेल रहा था छह साल का मासूम, ब्लास्ट  से आई हाथ में गंभीर चोट 

Tue, 28 Jun 2022 04:42 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 28 Jun 2022 04:42 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले में पुरानी बैटरी से खेलना छह साल के मासूम के लिए खतरनाक साबित हुआ। बैटरी में ब्लास्ट हो गया और उसे हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन
Chhindwara News: Six-year-old innocent was playing with old battery, serious injury in hand due to blast
छिंदवाड़ा में बैटरी ब्लास्ट होने से घायल मासूम। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में शहर से लगे ग्राम खूनाझिर खुर्द के पठरा गांव में एक मासूम को बैटरी से खेला महंगा साबित हो गया। 6 साल का मासूम आशीष पुरानी बैटरी को हाथ में लेकर खेल रहा था। तभी उसके हाथ में ही बैटरी में अचानक ब्लास्ट हो गया। इससे आशीष को हाथ में गंभीर चोट आई है। 
विज्ञापन


ब्लास्ट होते ही आशीष को उसके परिजनों ने तत्काल अस्पताल में एडमिट कराया। वहां उसका उपचार जारी है। परिजनों ने बताया कि घर में रखी एक पुरानी बैटरी के साथ आशीष खेल रहा था। तभी बैटरी में जमकर ब्लास्ट हुआ। इससे आशीष के हाथ में गंभीर चोट आई है। आनन-फानन में आशीष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आशीष की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि बच्चे के हाथ में बैटरी में ब्लास्ट होते ही वह गिर गया। तब बैटरी हाथ से छूट गई। अगर वह नहीं गिरता और बैटरी हाथ में रहती तो दुर्घटना जानलेवा हो सकती थी। पूरा चेहरा झुलस सकता था और तब आंखें भी सलामत नहीं बचती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed