{"_id":"649530f1313a17479e08bb4c","slug":"chhindwara-news-saddened-by-mother-s-death-son-hanged-himself-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: मां की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर पाया बेटा, युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: मां की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर पाया बेटा, युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Fri, 23 Jun 2023 11:13 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:13 AM IST
सार
नवेगांव के उमरघोड़ में एक बेटे ने मां की मौत के गम में आत्महत्या कर जान दे दी। युवक मां की मौत के बाद सदमे में था, वह घर में किसी से भी बात नहीं कर रहा था। परिवार में एक साथ दो लोगों की मौत से मातम पसरा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के नवेगांव के उमरघोड़ में गुरुवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। यहां मां की मौत से दुखी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार रात युवक ने अपने खेत में बने कोठे में फांसी लगाकर जान दे दी। सात दिन पहले ही युवक की मां की मृत्यु हुई थी। अचानक दो लोगों की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि नवेगांव के उमरघोड़ निवासी 20 वर्षीय कैलाश पिता नानू दर्शमा ने बुधवार रात अपने खेत में बने कोठे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सात दिन पहले कैलाश की मां की मृत्यु हुई थी। मां की मौत के बाद से कैलाश सदमे में था। संभवतः इसी के चलते उसने फांसी लगाकर जान दी है। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मां की मौत के बाद सदमे में था युवक
युवक अपनी मां की मौत के बाद से लगातार सदमे में था। दरअसल कैलाश गुमसुम रहता था। वह परिजनों से भी बात नहीं कर रहा था। ऐसे में उसके पिता और रिश्तेदारों ने उसे खूब समझाने का प्रयास किया लेकिन आखिरकार वह मां का वियोग सहन नहीं कर पाया और उसने सुसाइड का रास्ता चुन लिया।
विज्ञापन
परिवार में शोक की लहर
मां की मौत के बाद युवक के परिजन शोकाकुल तो थे ही ऐसे में अब एक और मौत से पूरा परिवार शोक की लहर में डूब गया है। मां की मौत का सदमा युवक बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने जान तो दे दी। पत्नी और बेटे को खोने के गम से पिता की हालत खराब है।