{"_id":"62a962347978ad2cdc7182e7","slug":"chhindwara-news-rape-victim-becomes-pregnant-in-chand-rape-case-filed-against-five-youths","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: मानसिक बीमार रेप पीड़िता हुई गर्भवती, पांच युवकों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: मानसिक बीमार रेप पीड़िता हुई गर्भवती, पांच युवकों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज
Wed, 15 Jun 2022 10:08 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 15 Jun 2022 10:08 AM IST
सार
छिंदवाड़ा जिले के चांद में रहने वाली एक मानसिक बीमार रेप पीड़िता गर्भवती हो गई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गांव के पांच युवकों पर रेप का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के चांद में रहने वाली एक युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के पांच युवकों पर रेप का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार युवती के साथ सितंबर 2021 से फरवरी 2022 के बीच दुष्कर्म किया गया, जिसके चलते पीड़िता गर्भवती हो गई। वर्तमान में वह करीब छह माह की गर्भवती है। पुलिस ने शिकायत के बाद पांचों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
चांद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगरीय सीमा क्षेत्र में रहने वाली 28 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव में रहने वाले शिवम पाटिल नामक युवक ने सितंबर 2021 को उसका बलात्कार किया। इसके बाद वह लगातार युवती कै शोषण करता रहा, शिवम के बाद गांव के ही श्रीपाल सोनी, बालू पाटिल, प्रमोद पाटिल और एक अन्य युवक ने भी युवती का अलग-अलग दिनों में रेप किया, जिसकी वजह से वह छह से सात महीने की गर्भवती हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांचों युवकों के खिलाफ धारा 376 भादवि और एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है, जबकि आरोपियों को राउंडअप कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवती मानसिक रोगी है और यहां-वहां घूमती थी, इसी दौरान आरोपियों ने उसका शोषण किया है।