फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News Pandhurna miscreants scuffled with the shop operator and attempted to rob

खुलेआम गुंडागर्दी: पांढुर्णा में बदमाशों ने दुकान संचालक से की हाथापाई, किया लूट का प्रयास

Wed, 03 Jan 2024 09:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/पांढुर्णा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/पांढुर्णा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 03 Jan 2024 09:50 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में बदमाशों को हौसले बुलंद हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद भी बदमाश गुंडागर्दी से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला पांढुर्णा जिले से सामने आया है, जहां खुलेआम गुंडागर्दी कर बदमाशों ने दुकान संचालक से हाथापाई कर लूट की वारदात को अंजाम देने को प्रयास किया।

विज्ञापन
Chhindwara News Pandhurna miscreants scuffled with the shop operator and attempted to rob
सीसीटीवी में कैद घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांढुर्णा नगर के बस स्टैंड में मंगलवार रात दो युवकों ने एक दुकान में घुसकर व्यापारी से मारपीट करते हुए दुकान के बाहर रखे सामान में तोड़फोड़ कर दी। उसके बाद हड़कंप मच गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन


वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से दो युवक दुकान में आते हैं और काउंटर पर हाथ पटककर व्यापारी से बदतमीजी करते हुए धक्का-मुक्की कर रहे हैं। सारे मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। दरअसल, मामला मंगलवार रात का है, बस स्टैंड के दुकान संचालक किशोर मोदी ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि कुछ युवकों के द्वारा उनकी दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दुकान बंद करते समय एक डेकोरेशन में काम करने वाला श्री नाम का युवक उसकी दुकान में आया और उसने दुकान में मुझसे और मेरे बड़े भाई से जबरन विवाद किया। वहीं, दोनों ने दुकान के बाहर रखे सामान को भी क्षति पहुंचाई है। सारे मामले के बाद तत्काल उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने सारे मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कै मरे में कैद हो गई वारदात
सारी वारदात दुकान में लगाए गए कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद संबंधित व्यापारी ने यह फुटेज पुलिस को सौंपे हैं। वहीं, मामले की जांच की जा रही है कि आखिरकार युवकों ने व्यापारी से मारपीट क्यों की। उनका दुकान में कोई अन्य वारदात करने का उददेश्य तो नहीं था। फिलहाल, इस घटना के बाद व्यापारी ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed