फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News: Nagdwari passenger died in a road accident, car rider collided on Junnardev Damua road

Chhindwara: नागद्वारी यात्री की सड़क हादसे में मौत, जुन्नारदेव-दमुआ मार्ग पर कार सवार ने मारी टक्कर

Wed, 16 Aug 2023 02:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 16 Aug 2023 02:58 PM IST
सार

Chhindara Accident News: दमुआ-जुन्नारदेव मार्ग पर मार्ग पर एक अनियंत्रित कार ने नागद्वारी मेले में जा रहे यात्री को टक्कर मार दी। हादसे में यात्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Chhindwara News: Nagdwari passenger died in a road accident, car rider collided on Junnardev Damua road
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बुधवार सुबह दमुआ-जुन्नारदेव मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जुन्नारदेव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पशु चिकित्सालय, दान्तला के पास बुधवार सुबह लगभग 7:15 बजे रामपुर टांड़सी से परासिया की ओर जा रहे कार क्रमांक MP 28 C 8167 अनियंत्रित हो गई और बैतूल निवासी नागद्वारी मेले के यात्री से जा टकराई। हादसे में नागद्वारी यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन चालक को कोई चोट नहीं आई। जुन्नारदेव पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम किया और शव को पीएम के लिए भेजा। वहीं दूसरी ओर दुर्घटना में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed