{"_id":"64b1708ca07a4c41900a87e8","slug":"chhindwara-news-missing-middle-aged-man-dead-body-found-in-the-well-of-mandi-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: लापता अधेड़ व्यक्ति की मंडी के कुएं में मिली लाश, पुलिस कर रही मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: लापता अधेड़ व्यक्ति की मंडी के कुएं में मिली लाश, पुलिस कर रही मामले की जांच
Fri, 14 Jul 2023 09:28 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 14 Jul 2023 09:28 PM IST
सार
Chhindwara News: छिंदवाड़ा जिले में लापता अधेड़ व्यक्ति की कुएं में लाश मिली है। व्यक्ति अमरवाड़ा का रहने वाला था, जो शुक्रवार सुबह पांच बजे घर से गायब हो गया था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक व्यक्ति
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा में अमरवाड़ा नगर स्थित कृषि उपज मंडी के कुएं के पास एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल, अधेड़ की शिनाख्त अमरवाड़ा नई आबादी निवासी हेमंत तिवारी के रूप में हुई है, जिसके शव को पुलिस ने बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
मृतक के भाई यशवंत तिवारी ने बताया कि हेमंत शुक्रवार को सुबह पांच बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया था, जिसकी तलाश अमरवाड़ा सहित आसपास के अंचलों में की गई। सोशल मीडिया में भी हेमंत के लापता होने की सूचना पोस्ट की गई।
विज्ञापन
वहीं, दोपहर में जानकारी मिली कि हेमंत का शव कृषि उपज मंडी परिसर में स्थित कुएं में मिला है। मौके पर उन्होंने इसकी सूचना अमरवाड़ा पुलिस को दी। अमरवाड़ा पुलिस ने लोगों की मदद से हेमंत के शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया। वहीं नगर में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
विज्ञापन
गौर किया जाए तो इस तरह से अधेड़ का शव कुएं में मिलने की घटना के बाद सनसनी फैल गई थी, जिसके बाद परिजन भी सकते में हैं। हालांकि, पुलिस सारे मामले को लेकर जांच कर रही है कि आखिरकार मृतक के साथ हुई घटना की सच्चाई क्या है।
