{"_id":"6475fd11271ef3bd8a014098","slug":"chhindwara-news-father-used-to-abuse-son-strangled-him-to-death-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: छिंदवाड़ा में पिता गाली-गलौज करता था, बेटे ने गला दबाकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: छिंदवाड़ा में पिता गाली-गलौज करता था, बेटे ने गला दबाकर मार डाला
Tue, 30 May 2023 07:11 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 30 May 2023 07:11 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक बेटे ने पिता को इसलिए मार दिया कि वह गाली-गलौज करता था। इसे ऐसे पेश किया जैसे अधेड़ की मौत दुर्घटना में हुई हो।
विज्ञापन
कटनी में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने की मिली सजा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के अतरवाड़ा बाइपास पर एक अधेड़ का शव मिला था। प्राथमिक जांच में मामला सड़क हादसे का लग रहा था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने पूरा मामला खोलकर रख दिया। अधेड़ की मौत गला दबाने से हुई थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर बेटे से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया। बेटे ने ही पिता का गला दबाकर हत्या की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी महेन्द्र भगत ने बताया कि 22 मई को अतरवाड़ा बाइपास पर पुलिया के समीप 52 वर्षीय श्याम पिता भिक्कू उईके का शव मिला था। प्राथमिक जांच में मामला सड़क हादसे का लग रहा था। पोस्टमॉर्टम में खुलासा हुआ कि श्याम की गला घोंटकर हत्या की गई है। मृतक के बेटे रॉबिन ने पूछताछ में बताया कि अक्सर पिता गाली-गलौज करता था। 21 मई को विवाद के दौरान उसने पिता की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या को हादसा बताने उसने पिता का शव बाइपास पुलिया के समीप सड़क किनारे रख दिया था, ताकि सभी को यह लगे कि सड़क दुर्घटना में श्याम की मौत हुई है। पुलिस ने आरोपी रोबिन के खिलाफ धारा 302, 201 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई पीसी राठी, एएसआई श्री डेहरिया, प्रधान आरक्षक संतोष बघेल शामिल है।
विज्ञापन
