{"_id":"6491dbce4ae5551bc30631f6","slug":"chhindwara-news-father-and-sons-beat-up-middle-aged-man-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: पैसे के लेन-देन को लेकर सरेबाजार बाप बेटों ने अधेड़ को पीटा, पुलिस कार्यशैली पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: पैसे के लेन-देन को लेकर सरेबाजार बाप बेटों ने अधेड़ को पीटा, पुलिस कार्यशैली पर उठे सवाल
Tue, 20 Jun 2023 10:33 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 20 Jun 2023 10:33 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में अमरवाड़ा बस स्टैंड पर मामूली लेन-देन को लेकर तीन लोगों के द्वारा एक शख्स की बेरहमी से पिटाई की गई। पिटाई का यह मामला कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है।
विज्ञापन
बाप बेटों ने अधेड़ को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा में अमरवाड़ा बस स्टैंड पर मामूली लेन-देन को लेकर तीन लोगों के द्वारा एक शख्स की बेरहमी से पिटाई करने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से दो युवक एक शख्स के साथ मारपीट कर रहे हैं। दरअसल, वीडियो एक दिन पुराना है, जिसने कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जिस शख्स के साथ मारपीट की गई है उसका नाम जगदीश साहू है जो मूलता अमरवाड़ा का रहने वाला है। वहीं, मारपीट करने वाले में सिंगोडी निवासी नवीन जैन उसका बेटा निशंक जैन और गगन जैन है।
विज्ञापन
दरअसल, जगदीश साहू ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके मंझले भाई ने सिंगोड़ी के नवीन जैन से कॉन्प्लेक्स बनाने के लिए मुरम डलवाई थी। मंझेले भाई का निधन हो चुका है ऐसे में पैसे को लेकर नवीन जैन से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उन्होंने आज बस स्टैंड की होटल से खींच कर उनके साथ बेरहमी से पिटाई कर दी। यहां पर काफी भीड़ थी, लेकिन सभी मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते रहे और उसकी पिटाई होती रही।
विज्ञापन
पीटने के बाद भी पुलिस ने बना दिया मामला...
सारे मामले में अमरवाड़ा पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग गया है। दरअसल, पीड़ित जगदीश यादव का कहना है कि वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से तीनों बाप बेटों ने उसके साथ बेरहमी से पिटाई की बावजूद इसके जब वह थाने गए तो थाने में पुलिस में उल्टा उसके ऊपर भी काम पर केस बना दिया। ऐसे में सवाल उठता है कि किस तरह से पुलिस काम कर रही है।
