फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News: Eicher gate collided with high tension line, driver died on the spot due to electrocution

MP News: हाईटेंशन लाइन से टकराया आयशर का गेट, करंट लगने से मौके पर ही चालक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 05 Jun 2023 04:40 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 05 Jun 2023 04:40 PM IST
सार

घटना के वक्त सुनील इस वाहन को लेकर अपने घर आया था, उसने यहां पर वाहन में कुछ काम करने के लिए गेट खोला, तभी ये गेट ऊपर झूलते हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। रविवार की सुबह हुए इस हादसे में सुनील को करंट का जोरदार झटका लगा और वह करंट में झुलस गया।

विज्ञापन
chhindwara News: Eicher gate collided with high tension line, driver died on the spot due to electrocution
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के सौंसर में एक आयशर चालक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक का नाम सुनील था। जानकारी के अनुसार सुनील रविवार को गाड़ी में कुछ काम कर रहा था, तभी आयशर वाहन का गेट हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी जान चली गई। घटना बोरगांव रेमंड के गोहटान क्षेत्र की है।
विज्ञापन


जानकारी में पुलिस ने बताया कि मृतक सुनील पुत्र बारकुजी उईके औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सुंदरजी कंपनी में आयशर वाहन चालक था। घटना के वक्त सुनील इस वाहन को लेकर अपने घर आया था, उसने यहां पर वाहन में कुछ काम करने के लिए गेट खोला, तभी ये गेट ऊपर झूलते हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। रविवार की सुबह हुए इस हादसे में सुनील को करंट का जोरदार झटका लगा और वह करंट में झुलस गया। इसके बाद तत्काल सुनील को उपचार के लिए सावनेर लाया गया, जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौत के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा लिया है, जबकि प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। सुनील की मौत को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं, प्राथमिक तौर पर प्रत्यक्षदर्शी इसके पीछे विद्युत विभाग की लापरवाही बता रहे हैं। लोधीखेड़ा थाना प्रभारी दीपक डेहरिया का कहना है कि सावनेर से मर्ग डायरी आने के बाद सुनील के मौत के कारणों की जांच की जाएगी, इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed