फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News Due to election rivalry in Chandameta swords clashed between three people many injured

Chhindwara News: चांदामेटा में चुनावी रंजिश के चलते तीन लोगों के बीच जमकर चली तलवारें, कई जख्मी

Wed, 22 Nov 2023 10:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 22 Nov 2023 10:29 PM IST
सार

Chhindwara News: छिंदवाड़ा जिले के चांदामेटा में चुनावी रंजिश के चलते तीन लोगों में जमकर तलवारें चली। इस दौरान तीनों लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए।

विज्ञापन
Chhindwara News Due to election rivalry in Chandameta swords clashed between three people many injured
तीन लोग जख्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा के चांदामेटा में चुनावी रंजिश के चलते तीन लोगों में जमकर तलवारे चली, जिसमें तीनों लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। मामला उस वक्त बिगड़ गया, जब यहां महाकाली का भंडारा आयोजित किया गया था। इसमें कार्यक्रम के दौरान एक कांग्रेसी नेता ने विधायक के द्वारा दी गई सौगात का बखान कर दिया। बस इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई और देखते ही देखे यहां तलवार निकल गई, जिसमें दोनों पक्ष के तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

विज्ञापन


बता दें कि सभी लोग घरेलू अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं, जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस उसकी एमआरआई करा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यहां बस्ती में महाकाली का भंडारा आयोजित किया गया था। जहां पर शंकर मालवीय ने कार्यक्रम के दौरान मंच से विधायक के द्वारा मंच बनाए जाने और अन्य निर्माण कार्य को लेकर उनके द्वारा कराए गए कार्यों का बखान शुरू कर दिया, जिसको लेकर यहां मौजूद छोटू पाल और गब्बू पटेल ने आपत्ति जताई और धार्मिक कार्यक्रम में राजनीति न करने की बात कही।
विज्ञापन



देखते ही देखते बात बिगड़ गई और शंकर मालवी के साथ छोटू पाल और गब्बू पटेल ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और दोनों पक्षों के द्वारा तलवार से एक दूसरे पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। वहीं, तीनों घायलों को पहले परासिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से शंकर को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed