फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News Drunk head constable seen stumbling on uniform

Chhindwara News: शराब के नशे में वर्दी पर लड़खड़ाता दिखा हेड कांस्टेबल, पुलिस महकमे में चर्चा का माहौल

Fri, 07 Jul 2023 10:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 07 Jul 2023 10:21 PM IST
सार

Chhindwara News: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक शराबी पुलिस वाले का कारनामा सामने आया है। वह शराब के नशे में लड़खड़ा रहा है और वहां मौजूद एक अन्य युवक उसे पकड़ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन
Chhindwara News Drunk head constable seen stumbling on uniform
लड़खड़ाता दिखा हेड कांस्टेबल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा में एक हेड कांस्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है, जिसमें वह शराब के नशे में लड़खड़ाता दिख रहा है। वीडियो रेलवे स्टेशन क्षेत्र के पास की शराब भटटी का है, जहां यह शख्स वर्दी में एक अन्य युवक के साथ लड़खड़ाता दिख रहा है।

विज्ञापन


वीडियो सोशल मीडिया में सामने आते ही पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहा है। जो वीडियो सामने आया है, उसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से शराबी हेड कांस्टेबल हाथ में थैला लेकर लड़खड़ा रहा है। वहीं उसके साथ का युवक उसे संभालने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


यह वीडियो जिस हेड कांस्टेबल का है, बताया जा रहा है कि वह पुलिस लाइन में अटैच है। ऐसे वह सिवनी रोड की शराब भटटी में शराब पीने के बाद इस तरह से लड़खड़ा रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि हेड कांस्टेबल की वर्दी पर कोई नेम प्लेट और नंबर भी नहीं है, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। फिलहाल, वीडियो आने के बाद पुलिस महकमे में भी चर्चा का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed