{"_id":"65bb3ded74d0acb56504ab03","slug":"chhindwara-news-change-in-school-timings-after-relief-from-cold-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: सुबह 9 बजे से खुले स्कूल; कड़कड़ाती ठंड से राहत मिलने के बाद स्कूल के टाइम में किया गया परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: सुबह 9 बजे से खुले स्कूल; कड़कड़ाती ठंड से राहत मिलने के बाद स्कूल के टाइम में किया गया परिवर्तन
Thu, 01 Feb 2024 03:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:14 PM IST
सार
जिला शिक्षा अधिकारी ने चर्चा में बताया है कि वर्तमान में जिले में इतनी ठंड नहीं पड़ रही है कि स्कूलों के समय सारणी में कोई परिवर्तन करना पड़े।
विज्ञापन
बदला स्कूल का समय
- फोटो : social media
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड के तेवर बीते कुछ दिनों में नरम पड़े हैं और अब सर्दी कम होने के बाद एक बार स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। गुरुवार को स्कूल अपने पुराने समय पर ही लगाएं गये। वहीं निजी स्कूलों ने निर्णय लिया है कि वह अपने स्कूलों का संचालन सुबह 9 बजे से करेंगे।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने इसकों लेकर कोई आदेश जारी नहीं किए है। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी ने अभी कोई नए आदेश जारी नहीं किए है। बताया जा रहा है कि बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला कलेक्टर व शिक्षा अधिकारी ने जिले भर के स्कूलों को सुबह 10 बजे लगाए जाने के आदेश जारी किए थे। यह आदेश 31 जनवरी तक के लिए थे। अब 31 जनवरी बीत जाने के बाद 1 फरवरी से स्कूलों का संचालन पूराने समय पर ही किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी ने चर्चा में बताया है कि वर्तमान में जिले में इतनी ठंड नहीं पड़ रही है कि स्कूलों के समय सारणी में कोई परिवर्तन करना पड़े। मौसम को देखते हुए आज के लिए कोई आदेश जारी नहीं किए गए है। अगर आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप बढ़ता है तो समय सारणी में परिवर्तन का निर्णय लिया जाएगा। हाल फिलाल में इसकी आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
