फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News: Ajay Saxena son of Congress leader Deepak Saxena close to Kamal Nath join BJP today

MP News: कमलनाथ के खास और पूर्व MLA दीपक के बेटे अजय आज BJP में जाएंगे, कार्यकर्ताओं के साथ छोड़ेंगे कांग्रेस

Thu, 21 Mar 2024 10:10 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 21 Mar 2024 10:10 AM IST
सार

MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले आज एक और झटका लगने वाला है। पूर्व सीएम कमलनाथ के करीबी नेता के बड़े बेटे अजय सक्सेना आज भाजपा में शामिल होंगे। उनके साथ कई समर्थक नेता भी भाजपा ज्वॉइन करेंगे।

विज्ञापन
Chhindwara News: Ajay Saxena son of Congress leader Deepak Saxena close to Kamal Nath join BJP today
आज भाजपा में शामिल होंगे अजय सक्सेना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मध्य प्रदेश में एक और झटका लगने वाला है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा में भाजपा ने एक बार फिर सेंधमारी कर दी है। कमलनाथ के पूर्व साथी और सबसे विश्वसनीय माने जाने वाले पूर्व प्रोटेम स्पीकर दीपक सक्सेना के बड़े बेटे अजय सक्सेना आज भोपाल में भाजपा में शामिल होंगे। उनके साथ छिंदवाड़ा पार्षद दल के नेता पंडित राम शर्मा, पूर्व मंडी अध्यक्ष नंद किशोर सूर्यवंशी, पूर्व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेश साहू समेत अमरवाड़ा, हर्रई, छिंदवाड़ा, ब्लॉक और नगर के सैकड़ों पदाधिकारी भी भाजपा में शामिल होंगे। 

विज्ञापन


रोहना कला में अच्छा प्रभाव रखने वाले अजय सक्सेना के भाजपा में जाने से कांग्रेस में हड़कंप का माहौल देखा जा रहा है। क्योंकि, अजय सक्सेना रोहना और गुरैया क्षेत्र में अच्छा प्रभाव रखते हैं। ऐसे में उनका अचानक भाजपा ज्वाइन करना कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।  
विज्ञापन


2:00 बजे लेंगे सदस्यता
पूर्व विधायक अजय सक्सेना के भाजपा में जाने की अटकलें लंबे समय से लगाईं जा रही हैं। अजय अपने समर्थकों के साथ देर रात भोपाल के लिए रवाना हो गए थे। भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में वे कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल होंगे। इस दौरान भाजपा के कई बड़े नेता वहां मौजूद रहेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed