फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Loss worth lakhs due to fire in Padam Complex; Fire broke out in agricultural equipment shop

MP News: छिंदवाड़ा के पदम कॉम्प्लेक्स में आग लगने से लाखों का नुकसान; कृषि उपकरणों की दुकान में भड़की आग

Wed, 17 Jan 2024 12:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 17 Jan 2024 12:58 PM IST
सार

Fire in Padam Complex: दुकान संचालक ने बताया कि उनकी दुकान में रखा पांच लाख का समान इस आग में जलकर पूरी तरह से खाक हो गया। आग लगने की वजह से उन्हें भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। हालांकि आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Chhindwara: Loss worth lakhs due to fire in Padam Complex; Fire broke out in agricultural equipment shop
आग बुझाते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सिवनी रोड स्थित पदम कॉम्प्लेक्स अज्ञात कारण से आग लग गई, जिससे यहां रखें कृषि उपकरण और पाइप पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। आग लगने की खबर लगते ही पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों को देख कर आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने की इस घटना से दुकान संचालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

 
नपा कर्मचारी ने देखी आग, बुलाई फायर ब्रिगेड
जानकारी के मुताबिक, सुबह इस क्षेत्र में रहने वाले नगर पालिका कर्मचारी मालवी ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी उन्होंने पदम परिसर से आग का धुआं उठता देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी गाड़ी लेकर तुरंत ही मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। देखते ही देखे काफी संख्या में लोग इकठ्ठा हुए और उन्होंने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन



 
‘पांच लाख रुपये का हुआ नुकसान’
दुकान संचालक अकरम खान ने बताया कि उनकी दुकान में रखा पांच लाख का समान इस आग में जलकर पूरी तरह से खाक हो गया। आग लगने की वजह से उन्हें भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। वहीं, आग किस कारण से लगी इसकी कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed