फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Kamlesh Shastri became Imran Khan for cheating

Chhindwara: ठगी के लिए इमरान खान बना कमलेश शास्त्री, तंत्र-मंत्र के नाम पर कई लोगों को ठगा

Thu, 29 Dec 2022 06:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 29 Dec 2022 06:36 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में धर्म बदलकर तंत्र-मंत्र के नाम लोगों के ठगने का मामला सामने आया है। वह तंत्र-मंत्र के नाम पर हर मनोकामना पूरी करने का दावा किया करता था। पुलिस ने दो पीड़ितों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Chhindwara: Kamlesh Shastri became Imran Khan for cheating
Treatment with tantra mantra - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में धर्म बदलकर तंत्र-मंत्र के नाम लोगों के ठगने का मामला सामने आया है। वह तंत्र-मंत्र के नाम पर हर मनोकामना पूरी करने का दावा किया करता था। पुलिस ने दो पीड़ितों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोपी प्राइवेट क्लीनिक का बोर्ड लगाकर दुकान चला रहा था।  
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि छिंदवाड़ा के देहात थाना क्षेत्र के विशु नगर में रहने वाले नम्रता साहू और कोलाढाना निवासी हरिओम भोयर ने पुलिस से शिकायत की थी। उसके आधार पर विशु नगर में एक फर्जी दवाखाना चलाने वाले कमलेश शास्त्री को पकड़ा गया। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि उसका असली नाम इमरान खान है, जो गाजियाबाद (उप्र) का निवासी है। पुलिस ने बताया कि शिकायत में बताया गया था कि वह इलाज के नाम पर लोगों को ठगने का काम करता है। वह तंत्र-मंत्र के जरिए लोगों की हर मनोकामना को पूरा करने का दावा करता और उनसे जेवर ठग लेता था। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी इमरान ने हरिओम भोयर को मन पसंद युवती मिलने और उससे शादी कराने का झांसा देकर दस हजार रुपए के जेवर लिए थे। वहीं नम्रता साहू से भाई की मनचाही जगह शादी कराने का झांसा देकर 50 हजार रुपए के जेवर ठग लिए थे। इन्हें जब ठगी का अहसास हुआ तो ये पुलिस के पास पहुंचे। इन लोगों ने कमलेश उर्फ इमरान से विवाद किया था। पुलिस ने नम्रता और हरिओम की शिकायत पर इमरान खान के खिलाफ धारा 419, 420, 421 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो इमरान प्रेम जाल में फंसे युवक को शादी कराने और गड़ा धन निकालने जैसी कई चीजें बता कर लोगों से पैसे ऐंठता था। उसने कई लोगों को कमलेश शास्त्री बनकर पहले भी झांसा दिया है हालांकि कुछ लोग शर्म के मारे शिकायत नहीं कर पाए, लेकिन जैसे ही इमरान की पोल खुली तो उसका प्रपंच सामने आ गया और लोगों ने उसे कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed