{"_id":"63ad90df7588470a911b9a5a","slug":"chhindwara-kamlesh-shastri-became-imran-khan-for-cheating","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: ठगी के लिए इमरान खान बना कमलेश शास्त्री, तंत्र-मंत्र के नाम पर कई लोगों को ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: ठगी के लिए इमरान खान बना कमलेश शास्त्री, तंत्र-मंत्र के नाम पर कई लोगों को ठगा
Thu, 29 Dec 2022 06:36 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 29 Dec 2022 06:36 PM IST
सार
छिंदवाड़ा में धर्म बदलकर तंत्र-मंत्र के नाम लोगों के ठगने का मामला सामने आया है। वह तंत्र-मंत्र के नाम पर हर मनोकामना पूरी करने का दावा किया करता था। पुलिस ने दो पीड़ितों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
विज्ञापन
Treatment with tantra mantra
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में धर्म बदलकर तंत्र-मंत्र के नाम लोगों के ठगने का मामला सामने आया है। वह तंत्र-मंत्र के नाम पर हर मनोकामना पूरी करने का दावा किया करता था। पुलिस ने दो पीड़ितों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोपी प्राइवेट क्लीनिक का बोर्ड लगाकर दुकान चला रहा था।
पुलिस ने बताया कि छिंदवाड़ा के देहात थाना क्षेत्र के विशु नगर में रहने वाले नम्रता साहू और कोलाढाना निवासी हरिओम भोयर ने पुलिस से शिकायत की थी। उसके आधार पर विशु नगर में एक फर्जी दवाखाना चलाने वाले कमलेश शास्त्री को पकड़ा गया। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि उसका असली नाम इमरान खान है, जो गाजियाबाद (उप्र) का निवासी है। पुलिस ने बताया कि शिकायत में बताया गया था कि वह इलाज के नाम पर लोगों को ठगने का काम करता है। वह तंत्र-मंत्र के जरिए लोगों की हर मनोकामना को पूरा करने का दावा करता और उनसे जेवर ठग लेता था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी इमरान ने हरिओम भोयर को मन पसंद युवती मिलने और उससे शादी कराने का झांसा देकर दस हजार रुपए के जेवर लिए थे। वहीं नम्रता साहू से भाई की मनचाही जगह शादी कराने का झांसा देकर 50 हजार रुपए के जेवर ठग लिए थे। इन्हें जब ठगी का अहसास हुआ तो ये पुलिस के पास पहुंचे। इन लोगों ने कमलेश उर्फ इमरान से विवाद किया था। पुलिस ने नम्रता और हरिओम की शिकायत पर इमरान खान के खिलाफ धारा 419, 420, 421 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों की मानें तो इमरान प्रेम जाल में फंसे युवक को शादी कराने और गड़ा धन निकालने जैसी कई चीजें बता कर लोगों से पैसे ऐंठता था। उसने कई लोगों को कमलेश शास्त्री बनकर पहले भी झांसा दिया है हालांकि कुछ लोग शर्म के मारे शिकायत नहीं कर पाए, लेकिन जैसे ही इमरान की पोल खुली तो उसका प्रपंच सामने आ गया और लोगों ने उसे कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।