फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Innocents had gone out to play from home, bodies of both were found in the pond, police are investigating

Chhindwara: घर से खेलने निकले थे मासूम, तालाब में मिली दोनों की लाश, पुलिस कर रही जांच

Sun, 26 Jun 2022 08:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 26 Jun 2022 08:05 PM IST
सार

दमुआ पुलिस ने बताया कि माढ़ई निवासी मोदू नर्रे के पुत्र चार वर्षीय वंश और तीन साल का रंजीत शुक्रवार के दिन घर के बाहर खेल रहे थे। दोनों इसके बाद अचानक लापता हो गए। अगले दिन तलाश के दौरान दोनों मासूमों के शव गांव के बाहर बहने वाले निस्तारी तालाब में देखे गए। 

विज्ञापन
Chhindwara: Innocents had gone out to play from home, bodies of both were found in the pond, police are investigating
छिंदवाड़ा में बच्चे डूबे - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक हादसा हो गया। दो मासूम बच्चों की लाश तालाब में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे घर से खेलने निकले थे, और लापतो हो गए थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला छिंदवाड़ा जिले के दमुआ के माढ़ई गांव का है। दमुआ पुलिस ने बताया कि माढ़ई निवासी मोदू नर्रे के पुत्र चार वर्षीय वंश और तीन साल का रंजीत शुक्रवार के दिन घर के बाहर खेल रहे थे। दोनों इसके बाद अचानक लापता हो गए। अगले दिन तलाश के दौरान दोनों मासूमों के शव गांव के बाहर बहने वाले निस्तारी तालाब में देखे गए। बच्चे वहां तक कैसे पहुंचे इसकी जानकारी किसी को नहीं है। पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्चों की मौत के बाद गांव में मातम है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed