फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: In Mokshadham temple, every Monday of Sawan, God's adornment is being done with pyre ashes

Chhindwara: मोक्षधाम मंदिर में सावन सोमवार में चिता भस्म से हो रहा भगवान का श्रृंगार, भक्तों की उमड़ रही भीड़

Mon, 25 Jul 2022 07:23 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 25 Jul 2022 07:23 AM IST
सार

छिंदवाड़ा के एक मंदिर में प्रत्येक सोमवार को शिव भक्तों के द्वारा भगवान शिव को चिता की राख अर्पित की जाती है। बाबा महाकाल की तरह यहां पर भगवान का विशेष शृंगार किया जाता है। भक्त भी बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंचते हैं।

विज्ञापन
Chhindwara: In Mokshadham temple, every Monday of Sawan, God's adornment is being done with pyre ashes
छिंदवाड़ा के मोक्षधाम मंदिर में चिता की राख अर्पित की जाती है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में सावन माह में शिव मंदिरों में भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। मंदिरों में भी आकर्षक शृंगार हो रहा है। छिंदवाड़ा के मोक्षधाम मंदिर में प्रत्येक सोमवार को शिव भक्तों के द्वारा भगवान शिव को चिता की राख अर्पित की जाती है। 
विज्ञापन


बता दें कि छिंदवाड़ा के शिवालयों में रोजाना रामायण पाठ और रूद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। शहर में एक ऐसा भी मंदिर है जहां पर प्रत्येक सोमवार को शिव भक्तों के द्वारा भगवान शिव को चिता की राख अर्पित की जाती है। उज्जयिनी के बाबा महाकाल की तरह यहां पर भगवान का विशेष शृंगार किया जाता है, जिसे देखने के लिए यहां काफी संख्या में श्रध्दालु भक्त मंदिर में पहुंचते है और पूजा अर्चना करते हैं।   
विज्ञापन


बता दें कि छिंदवाड़ा में भी उज्जैन की ही तर्ज पर गत 6 सालों से बाबा मन महेश को विराजित किया जा रहा है। जिसमें बाबा मन महेश राजशाही स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हुए हैं। प्रथम सोमवार को बाबा मन महेश को 56 प्रकार के भोग लगाए गए। बाबा मन महेश की विशाल पालकी यात्रा 10 अगस्त  को दोपहर 12 बजे भक्तों के कंधों पर निकाली जाएगी। महाकाल मारूति नंदन सेवा समिति ने सभी भक्तों से इस आयोजन में सहभागी बनने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed