{"_id":"64076dbe94a743f5fd04ebf4","slug":"chhindwara-holi-news-kavi-sammelan-will-be-held-at-dussehra-ground-on-dhulendi-on-wednesday-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara Holi News: धुलेंडी पर बरसेगी हास्य रस की फुहार, बुधवार को दशहरा मैदान में होगा कवि सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara Holi News: धुलेंडी पर बरसेगी हास्य रस की फुहार, बुधवार को दशहरा मैदान में होगा कवि सम्मेलन
Tue, 07 Mar 2023 10:30 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 07 Mar 2023 10:30 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में धुलेंडी के दिन यानी आठ मार्च को दशहरा मैदान में कवि सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में नामी कवि शानदार प्रस्तुति देने आएंगे। यह कार्यक्रम शाम सात बजे के बाद शुरू होगा।
विज्ञापन
धुलेंडी पर बरसेगी हास्य रस की फुहार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धुलेंडी पर्व पर आठ मार्च को छिंदवाड़ा में हास्य रस की फुहार बरसेगी, जिसमें श्री सुगम मानस मंडल के द्वारा ख्यातनाम कवियों को आमंत्रित किया गया है। शाम सात बजकर 30 मिनट से शुरू होने वाले इस कवि सम्मेलन में मुख्य रूप से शीतला पटले और कार्यक्रम अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा एवं विशेष अतिथि राहुल सिंह आयुक्त नगर निगम उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
68वें साल में हो रहे इस आयोजन में इस बार अरूण जैमिनि दिल्ली, विनीत चौहान अलवर राजस्थान, रामेन्द्र त्रिपाठी आगरा उत्तर प्रदेश, पूनम वर्मा मथुरा उत्तर प्रदेश, सुनील व्यास मुंबई महाराष्ट्र, हाशिम फिरोजाबादी फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश और पार्थ नवीन प्रतापगढ़ अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। इस आयोजन में श्री सुगम मानस मंडल के द्वारा महिलाओं के बैठने की भी विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
आयोजन का 68वां साल...
गौरतलब हो कि पिछले 67 साल से श्री सुगम मानस मंडल के द्वारा छिंदवाड़ा में यह आयोजन कराया जाता रहा है, जिसमें कई प्रसिध्द कवि अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। श्री सुगम मानस मंडल के इस आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं, धुलेंडी के दिन शाम को दशहरा मैदान में इस बार भी श्रोताओं को एक से बढ़कर एक कविताओं को सुनने का आनंद मिलेगा।
विज्ञापन
