फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Girls angry due to caterpillars in food

Chhindwara: खाने में इल्लियां निकलने से छात्राएं नाराज, छात्रावास में दिया धरना, प्राचार्य के खिलाफ लगाए नारे

Fri, 23 Sep 2022 10:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 23 Sep 2022 10:01 PM IST
सार

छात्राओं का कहना है कि प्रबंधन से इल्ली निकलने की शिकायत की जाती है तो वे कहते हैं इल्ली निकालकर खाना खा लो। 
 

विज्ञापन
Chhindwara: Girls angry due to caterpillars in food
खाने में इल्ली निकलने के विरोध में छात्रावास के बाहर छात्राओं ने धरना दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के एक कन्या छात्रावास के खाने में इल्लियां निकलने पर छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। करीब 300 छात्राओं ने छात्रावास के बाहर धरना दिया। प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी की। करीब तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा। छात्राओं का कहना है कि प्रबंधन से इल्ली निकलने की शिकायत की जाती है तो वे कहते हैं इल्ली निकालकर खाना खा लो। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला आदिवासी विकासखंड जुन्नारदेव के कन्या छात्रावास का है। छात्राओं का कहना था कि शुक्रवार को जब खाना परोसा गया तो उसमें इल्लियां दिख रही थीं, शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। इसलिए आखिर में धरने देने का रास्ता अपनाना पड़ा। छात्राओं का कहना था कि खाने में अक्सर इल्ली निकलने का मामला आता है। प्रबंधन से शिकायत करो तो वे कहते हैं इल्ली निकालकर खा लो। 
विज्ञापन


करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन करती रहीं छात्राओं का कहना है कि छात्रावास में सुविधाओं का अभाव है। लाईब्रेरी में पुस्तक  नहीं है। समस्याओं को लेकर यदि प्राचार्य से कहा जाता है तो वे भी दुर्व्यवहार करने लगती हैं। छात्रावास के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठीं छात्राओं ने बीईओ एमआई खान से कहा कि प्राचार्य के द्वारा किए जा रहे दुर्व्यवहार को लेकर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए, वहीं जो खराब भोजन उन्हें परोसा गया है उसकी भी जांच की जाए। बीईओ ने छात्राओं को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed