फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Farmer family daughter brought laurels to the state won gold medal in wrestling competition

Chhindwara: किसान परिवार की बेटी ने रोशन किया प्रदेश का नाम, कनाडा में कुश्ती प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

Fri, 04 Aug 2023 11:09 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 04 Aug 2023 11:09 AM IST
सार

छिंदवाड़ा की बेटी शिवानी पवार ने मध्यप्रदेश का नाम रोशन करते हुए कनाडा में कुश्ती प्रतियोगिता में सोना जीता है। फायनल मुकाबले में कनाडा के पहलवानों को बिना कोई पाइंट दिए शिवानी ने जीत हासिल कर नया इतिहास भी रचा। वह मप्र पुलिस में कार्यरत हैं।

विज्ञापन
Chhindwara: Farmer family daughter brought laurels to the state won gold medal in wrestling competition
शिवानी ने जीता सोना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा की बेटी शिवानी पवार ने एक बार फिर देश से बाहर चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन किया है। शिवानी ने पिछले वर्ष सर्बिया में कुश्ती मुकाबले में रजत पदक हासिल किया था। उमरेठ पंचायत में किसान नंदलाल पवार की बेटी शिवानी पवार ने कनाडा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में शानदार प्रदर्शन दोहराते हुए भारत के लिए एक गोल्ड मेडल जीता है। यह आयोजन 28 जुलाई से प्रारंभ हुए, जिसमें 50 किग्रा वजन वर्ग में शिवानी को यह सफलता मिली है। शिवानी को पहले दौर में वॉकओवर मिला। वहीं, सेमी फायनल में कोलंबिया की पहलवान को एकतरफा मुकाबले में हराया। फायनल मुकाबले में कनाडा के पहलवानों को बिना कोई पाइंट दिए शिवानी ने जीत हासिल कर नया इतिहास रच दिया। शिवानी मप्र पुलिस में कार्यरत हैं। जीत के बाद भोपाल वापस आने पर उसका भव्य अभिनंदन हुआ। इंडियन रैसलर शिवानी पवार के लिए यह सबसे शानदार प्रदर्शन रहा। जिसमें उसने बिना कोई पाइंट दिए एकतरफा मुकाबले में जीत हासिल कर गोल्ड मेडल हासिल किया। सर्बिया में पिछले वर्ष हुए कुश्ती मकाबले में शिवानी ने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन


उमरेठ के साधारण किसान की बेटी है शिवानी
छिंदवाड़ा के उमरेठ गांव निवासी नंदलाल पवार सीमांत किसान हैं। इनकी तीन बेटियां हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। दो बेटियां शिवानी और छोटी बेटी रैसलर है। पिता नंदलाल पवार बताते है कि सामाजिक और आर्थिक परेशानियों से जूझते हुए बेटियों ने यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed