फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Due to incessant rains, the soil has sunk near Tultula hill, damage to shops

Chhindwara: लगातार तेज बारिश से तुलतुला पहाड़ी के पास मिट्टी धंसी, दुकानों को पहुंचा नुकसान

Fri, 15 Jul 2022 10:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 15 Jul 2022 10:34 PM IST
सार

शुक्रवार को तामिया की तुलतुला पहाड़ी के आसपास की सड़कों के पास की मिट्टी धंस गई। इससे सड़क किनारे बनी दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। 

विज्ञापन
Chhindwara: Due to incessant rains, the soil has sunk near Tultula hill, damage to shops
तुलतुला पहाड़ी के आसपास की सड़कों के पास की मिट्टी धंस गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा क्षेत्र में बारिश का सिलसिला जारी है। लगाातार तेज बारिश जनजीवन प्रभावित करने लगा है। शुक्रवार को तामिया की तुलतुला पहाड़ी के आसपास की सड़कों के पास की मिट्टी धंस गई। इससे सड़क किनारे बनी दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तेज बारिश के चलते तामिया के तुलतुला पहाड़ी पर नैना देवी मंदिर के पास सडक़  किनारे की मिट्टी धंस गई। शंकर सूर्यवंशी, ईश्वर सूर्यवंशी एवं धन्ना डेहरिया एवं पप्पू डेहरिया की दुकानें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। हालांकि ऐहतियात के तौर पर तहसीलदार द्वारा पहले ही दुकानें यहां से हटाए जाने के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन इसके कारण संबंधित क्षेत्रों के नागरिक परेशान हैं। तामिया-भोपाल मार्ग पर भी दिक्कत हो सकती है। बीते साल जहां तामिया के पास ही बड़ी बड़ी चटटानों के सडक़ों पर गिरने के कारण सडक़ धंसने का मामला सामने आया था, वहीं एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


बता दें कि तामिया के समीप नैना देवी मंदिर जो कि बंजारी माता मंदिर के रूप में प्रसिद्ध है। इसके ठीक सामने गहरी खाई है। यहां सड़क किनारे से लगकर चार से पांच दुकानों का संचालन किया जाता रहा है। गत दिवस यहां की दुकानें एकाएक मिटटी के कटाव के कारण धराशायी हो गई हैं। अंदेशा जताया जा रहा है,कि यह मार्ग व्यस्ततम होने एवं भारी वाहनों की खासी आवाजाही होने के कारण यदि मिटटी का कटाव और अधिक हुआ तो तुलतुला पहाड़ी में बनाई गई सड़क कभी भी धंस सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed