फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Drunk bike rider collided, father and son died on the spot

Chhindwara: नशे में धुत बाइक सवार ने मारी टक्कर, पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत

Fri, 01 Sep 2023 10:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 01 Sep 2023 10:40 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में दो बाइक भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हुआ है। हादसे में मृत लोग आपस में पिता-पुत्र थे। उनको टक्कर मारने वाला युवक शराब के नशे में था। 

विज्ञापन
Chhindwara: Drunk bike rider collided, father and son died on the spot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मरने वाले पिता और पुत्र हैं। उनकी बाइक को नशे में सवार युवक ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक छिंदवाड़ा के परासिया ब्लॉक के मोरडोंगरी ओर मुजावर के बीच मुजावर रैय्यत में हुआ। सौंसर निवासी विजय अहके मोरडोंगरी से मुजावर की ओर जा रहा था। मुजावर रैय्यत में सामने से बाइक से आ रहे अपतरा निवासी नरेश डेहरिया और उसके पीछे बैठे वासु डेहरिया को उसने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों पिता-पुत्र सड़क पर लंबी दूरी तक घिसट गए। सिर में गंभीर चोट से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर हंड्रेड डायल मौके पर पहुंची। घायल विजय अहके को परासिया अस्पताल पहुंचाया गया। विजय को सिर में गंभीर चोट आई है। बांए पैर की हड्डी टूट गई। उसे छिंदवाड़ा भेज दिया गया। 


नशे में था विजय, इसलिए पत्नी नहीं गई साथ
सौंसर निवासी विजय अहके अपनी पत्नी को लेने गुरुवार को मोरडोंगरी आया था। शुक्रवार एक बजे वह घर से निकला। वह अपनी पत्नी को भी ले जाना चाहता था। लेकिन उसके नशे में धुत होने से साढ़ू भाई ने महिला को जाने नहीं दिया। जिससे विजय अकेला चला गया और पिता पुत्र के लिए काल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed