{"_id":"64d2195a01378d703b0ada45","slug":"chhindwara-doctor-gave-wrong-injection-woman-s-leg-stopped-working-doctor-s-complaint-in-public-hearing-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगाया, महिला के पैर ने काम करना किया बंद, जनसुनवाई में डॉक्टर की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगाया, महिला के पैर ने काम करना किया बंद, जनसुनवाई में डॉक्टर की शिकायत
Tue, 08 Aug 2023 04:00 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 08 Aug 2023 04:00 PM IST
सार
छिंदवाड़ा की जनसुनवाई में डॉक्टर की शिकायत की गई है। आरोप है कि उसने महिला को गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे महिला का पैर काम नहीं कर रहा है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में डॉक्टर ने महिला को गलत इंजेक्शन लगा दिया। इससे महिला के पैर में इन्फेक्शन फैल गया और पैर ने काम करना बंद कर दिया। डॉक्टर की शिकायत जनसुनवाई में की गई है।
सीएसपी प्रियंका पांडे ने बताया कि चांद नगर में रहने वाले प्रिंस पिता सुरेश ताम्रकार ने जनसुनवाई में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि एक डॉक्टर ने उनकी पत्नी को गलत इंजेक्शन लगा दिया। इससे उसके पैर में इन्फेक्शन फैल गया। पहले वो सिर्फ दर्द से परेशानी थी, लेकिन अब डॉक्टर की लापरवाही के बाद उसके पैरों ने काम करना ही बंद कर दिया है। चांद के बाजार चौक वार्ड आठ निवासी प्रिंस पिता सुरेश ताम्रकार ने जनसुनवाई में की शिकायत में बताया कि गत 22 जून को वो अपनी पत्नी मोहनी उर्फ प्रीति ताम्रकार के साथ मुड़ियाखेड़ा रोड स्थित डाक्टर आबिद खान के दवाखाना गए थे, दरअसल प्रीति के घुटनों में दर्द था। इसके बाद आबिद खान ने उसे दो दिन की दवा दी और पुनः बुलाया, जिसके बाद दोनों 24 जून को पुनः दवाखाना गए। यहां आबिद खान द्वारा इंजेक्शन लगाया गया जिसके बाद से मोहनी उर्फ प्रीति के घुटना, पैरों ने काम करना बंद कर दिया और सूजन आ गई।
इसके बाद प्रिंस अपनी पत्नी को लेकर छिंदवाड़ा और फिर नागपुर भी गए, जहां डाक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन में एक लाख लगेंगे, जबकि वो दो लाख रुपये अब तक इलाज में खर्च कर चुके हैं। प्रिंस के अनुसार जब वो आबिद खान से मिले तो उसने कहा कि उसकी गलती से ये हुआ है, वो एमडी नहीं हैं, लेकिन इंजेक्शन लगा दिया। अब इलाज का पूरा खर्च वो वहन करेगा। लेकिन बाद में आबिद अपनी बात से मुकर गया, जिसके बाद प्रिंस और उसकी पत्नी ने मामले की लिखित शिकायत चांद थाने में की, लेकिन यहां कोई सुनवाई नहीं हुई तो आज वह है जनसुनवाई में पहुंचा है।