फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara Crime Sensational incident in Junnardev young man stabbed to death

Chhindwara Crime: जुन्नारदेव में सनसनीखेज वारदात, युवक की चाकू से गोदकर हत्या, शरीर पर 24 से ज्यादा घाव

Sat, 03 Jun 2023 08:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 03 Jun 2023 08:36 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव एरिया से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक के शरीर पर 24 से ज्यादा घाव दिखाई दिए हैं।
 

विज्ञापन
Chhindwara Crime Sensational incident in Junnardev young man stabbed to death
युवक की चाकू से गोदकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जुन्नारदेव नगर के नेहरू स्टेडियम में शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चाकू से गोदकर हत्या की गई थी, जिसके शरीर, गला, गर्दन और पीठ में दो दर्जन से अधिक घाव थे। इस घटना की जानकारी लगते हुए पूरे जुन्नारदेव में हड़कंप मच गया। तत्काल टीआई ब्रजेश मिश्रा मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर उसका पीएम कराने भेजा है।

विज्ञापन


बता दें कि जिस युवक की हत्या हुई, उसकी शिनाख्त वार्ड नंबर तीन निवासी आशीष पिता योंगेद्र चौरसिया के रूप में हुई है। मृतक रोजाना नेहरू स्टेडियम के पीछे आमलेट और ठाबेली का ठेला लगाता था। वहीं, आशंका जताई जा रही है कि वह रोजाना यहां पर दोस्तों के साथ पार्टी करने भी जाता था। ऐसे में शनिवार सुबह उसका शव स्टेडियम में मिलने से यह आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने उसे यहां पर बुलाया और उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी, वहीं पुलिस काल डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन


अपनी मां का एक मात्र सहारा था मृतक...
पुलिस के मुताबिक, आमलेट का ठेला लगाकर अपना जीवन यापन करने वाला मृतक आशीष अपनी मां का आखरी सहारा था। वह आमलेट बेचकर अपने परिवार का जीवन चलाता था, उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वहीं, उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ऐसे में उसकी हत्या के बाद चौरसिया समाज में भी आक्रोश देखा गया है, जिन्होंने  एसपी को ज्ञापन सौंपकर हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed