फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara Crime Due to a minor dispute in Khairwada the brother of the relation killed him with scissors

Chhindwara Crime: खैरवाड़ा में मामूली विवाद के चलते रिश्ते के भाई ने कैंची मारकर की हत्या, मामला दर्ज

Tue, 27 Jun 2023 05:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 27 Jun 2023 05:13 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ में रिश्ते के बड़े भाई ने छोटे भाई पर कैंची से हमला कर दिया। सीने में लगे कैंची के तीन वार ने युवक की जान ले ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Chhindwara Crime Due to a minor dispute in Khairwada the brother of the relation killed him with scissors
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा में मोहखेड़ के खैरवाड़ा में रिश्ते के बड़े भाई ने छोटे भाई पर बाल काटने वाली कैंची से हमला कर दिया। सीने में लगे कैंची के तीन वार ने युवक की जान ले ली। आरोपी और मृतक के परिवार में लंबे समय से रंजिश चल रही थी। सोमवार दोपहर आरोपी और मृतक के बीच इन्हीं बातों पर विवाद हो गया था। विवाद में बड़े भाई ने छोटे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है।

विज्ञापन


चौकी प्रभारी एकता सोनी ने बताया कि खैरवाड़ा निवासी 30 वर्षीय राजू पिता ओमकार बंदेवार का सोमवार को पारिवारिक रंजिश के चलते रिश्ते के बड़े भाई 50 वर्षीय हीरामन पिता ढोबा बंदेवार से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान आरोपी हीरामन ने बाल काटने वाले कैंची से राजू पर वार कर दिया। राजू के सीने पर कैंची से तीन वार किए गए। गंभीर अवस्था में राजू को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


लंबे समय से चल रही थी रंजिश...
गौरतलब है कि अब इतने लंबे समय से रंजिश चल रही थी, जिसके चलते विवाद हुआ और विवाद के बाद रिश्ते के भाई ने भाई की जान ले ली। फिलहाल, मामले की विवेचना जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed