फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: CM's general meeting tomorrow, will ask the public to vote for BJP mayor and councilors

Chhindwara: सीएम की आमसभा कल, जनता से मांगेंगे भाजपा मेयर और पार्षदों के लिए वोट

Fri, 24 Jun 2022 07:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 24 Jun 2022 07:08 PM IST
सार

सीएम शिवराज शनिवार दोपहर एक बजे छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। वे मानसरोवर कॉम्प्लेक्स में महापौर के भाजपा प्रत्याशी अंतू धुर्वे और समस्त पार्षदों के समर्थन में प्रचार कर वोट मांगेंगे। 

विज्ञापन
Chhindwara: CM's general meeting tomorrow, will ask the public to vote for BJP mayor and councilors
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मी जोरों पर है। दोनों दल प्रचार में जान झोंक रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को छिंदवाड़ा पहुंच रहे हैं। यहां वे भाजपा के महापौर प्रत्याशी और पार्षदों के पक्ष में प्रचार करेंगे। वे आमसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि सीएम शिवराज शनिवार दोपहर एक बजे छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। वे मानसरोवर कॉम्प्लेक्स में महापौर के भाजपा प्रत्याशी अंतू धुर्वे और समस्त पार्षदों के समर्थन में प्रचार कर वोट मांगेंगे। सीएम इसके उपरांत रोहना कला में अमर शहीद भारत यदुवंशी के निवास पर भी जा सकते हैं जिसको लेकर स्थानीय पुलिस महकमा तैयारी में जुट गया है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सीएम रोड शो करेंगे या नहीं इसको लेकर अभी किसी तरह से कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। सीएम के छिंदवाड़ा आने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। टिकट न मिलने से नाराज चल रहे बागी उम्मीदवारों के कारण बिगड़ रहे समीकरण को लेकर भी उम्मीद जताई जा रही है कि सीएम के आने के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed