{"_id":"62137e708df793030034991f","slug":"chhindwara-children-fell-ill-after-consuming-iron-tablets-of-expiry-date-from-anganwadi-human-rights-commission-took-cognizance","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिंदवाड़ा: आंगनवाड़ी से मिली एक्सपायरी डेट की आयरन गोलियां खाकर बच्चे हुए बीमार, मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिंदवाड़ा: आंगनवाड़ी से मिली एक्सपायरी डेट की आयरन गोलियां खाकर बच्चे हुए बीमार, मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
Mon, 21 Feb 2022 05:28 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 21 Feb 2022 05:28 PM IST
सार
छिंदवाड़ा जिले में आंगनवाड़ी केंद्र से मिली आयरन की गोलियां खाने के बाद सात बच्चों की तबीयत खराब हो गई, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र से एक्सापयरी डेट की दवाईयां मिली थीं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल छिंदवाड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा में आंगनवाड़ी केंद्र से मिली आयरन की गोलियां खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। मामला देहात थाना क्षेत्र के सालीवाड़ा टोला का है। जानकारी के अनुसार 7 बच्चों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र की आंगनवाड़ी से बच्चों को आयरन की गोलियां खाने के लिए दी गई थीं, जिसे खाने के बाद एक साथ सातों बच्चों को पेट में दर्द सहित अन्य तरह की समस्याएं होने लगी, जिसके बाद तत्काल सभी बच्चों को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
सालीवाड़ा टोला निवासी अनिल गोस्वामी ने बताया कि गांव में रहने वाले सारे बच्चों को आंगनवाड़ी की ओर से आयरन की गोलियां दी गई थी। बच्चों ने गोलियां खा ली। एक्सपायरी डेट की ये गोलियां खाने के बाद सभी बच्चों को पेट में दर्द व अन्य कई तरह की समस्याएं होने लगी। मामले में मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल, कलेक्टर, जिला परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, छिंदवाड़ा से एक महीने में जवाब मांगा है।