फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara Child dies after being hit by a truck on Singodi bypass in Chhindwara

Chhindwara: सिंगोड़ी बाइपास पर बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में मासूम के ऊपर चढ़ा ट्रक, हादसे के बाद मचा बवाल

Tue, 14 Feb 2023 10:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 14 Feb 2023 10:41 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक मासूम बच्चे को ट्रक ने रौंद डाला। बताया जा रहा है कि यह हादसा बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में हुआ है।
 

विज्ञापन
Chhindwara Child dies after being hit by a truck on Singodi bypass in Chhindwara
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा के सिगोड़ी बाइपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक मासूम बच्चे को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि हादसे का शिकार 10 साल का मासूम अभिलाष पिता इंद्र कुमार निवासी डागावानी अपने पिता के साथ बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी से अपने गांव आ रहा था। तभी वह बाइपास की दुकान पर सामान लेने के लिए उतरा ही था कि अचानक अमरवाड़ा की तरफ से छिंदवाड़ा जा रहे ट्रक ने उसे पहियों तले रौंद दिया। 

विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुशराम ने बताया, ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी में खड़ा करवाया गया और ट्रक चालक सोहन पिता रामदास  पर मामला पंजीबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


खकरा चौरई बाइपास मार्ग पर हुए अतिक्रमण के कारण हुआ हादसा...
दुर्घटना की खबर सिंगोड़ी और आसपास के गांव में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते बाइपास पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए और हंगामा करने लगे तथा यहां पर लगी दुकानों को हटाने के लिए नारेबाजी करने लगे। देखते ही देखते ग्रामीणों द्वारा चक्का जाम किया गया और दुकानें हटाने के लिए नारेबाजी भी की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिंगोड़ी चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुशराम और सिंगोड़ी सरपंच कपिल ठाकुर द्वारा सूझबूझ से भीड़ को शांत कराकर बाइपास मार्ग में अतिक्रमणकारी दुकानदारों को समझाइश देकर तत्काल वहां से उनकी दुकानें हटाई गई और उन्हें कठोर लहजे में चेतावनी दी गई कि दोबारा दुकाने लगाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed