फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Car collided with the car in front to save pothole, one killed, six injured

Chhindwara: गड्ढा बचाने के चक्कर सामने वाली कार से भिड़ी कार, एक की मौत, छह घायल

Thu, 18 May 2023 11:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 18 May 2023 11:04 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में दो कारों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। बताया गया कि एक कार गड्ढे से बचने की कोशिश में सामने से आ रही कार से टकरा गई। 

विज्ञापन
Chhindwara: Car collided with the car in front to save pothole, one killed, six injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छिंदवाड़ा में दो कारों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। बताया गया कि एक कार गड्ढे से बचने की कोशिश में सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा छिंदवाड़ा-सिवनी हाईवे पर समसवाड़ा के पास हुआ। बताया गया कि छिंदा परासिया निवासी शिवकुमार पिता लोचन भास्कर अपने परिवार के साथ अपनी कार से बनारस जा रहे थे, तभी सामने से आ रही अन्य कार के चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे शिवकुमार बुरी तरह से घायल हो गया। बाद में उनकी मौत हो गई।  जबकि कार में सवार शिवकुमार की पत्नी सीमा भास्कर, उनका भतीजा प्रभात भास्कर, भाई राजकुमार भास्कर, भाभी उर्मिला भास्कर और बेटी प्रतीक्षा और बेटा प्रज्ञा घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दूसरी कार में सवार अन्य यात्रियों को भी मामूली चोट आई है। हादसे का कारण सड़क के गड्ढों को बताया जा रहा है। दरअसल सड़क पर गड्ढे अधिक होने के कारण सिवनी की ओर से छिंदवाड़ा आ रहे कार सवार ने कार को विपरीत दिशा में डाल दिया, जिसके कारण यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed