फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara Bus facility could not start in CM Rise School operator not ready regarding conditions

Chhindwara: CM राइज स्कूल में शुरू नहीं हो पाई बस सुविधा, शर्तों को लेकर ऑपरेटर तैयार नहीं, नए आदेश का इंतजार

Sat, 10 Dec 2022 04:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 10 Dec 2022 04:17 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों की तर्ज पर सीएम राइज स्कूलों को शुरू किया है। इसमें आसपास के क्षेत्रों से आने वाले बच्चों के लिए स्कूल बस की सुविधा शुरू करना है, लेकिन कई महीनों की प्रक्रिया के बाद भी यह मामला सुलझ नहीं पाया है।

विज्ञापन
Chhindwara Bus facility could not start in CM Rise School operator not ready regarding conditions
सीएम राइज स्कूल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले में चार सीएम राइज स्कूल हैं। शिक्षा विभाग ने 13 अगस्त को तीसरी बार सीएम राइज स्कूल बसों के संचालन के लिए टेंडर जारी किए थे। लेकिन एक भी बस ऑपरेटर इसमें शामिल नहीं हुए। इसके पहले जुलाई महीने में दो बार टेंडर किया जा चुका है, लेकिन एक भी ट्रांसपोर्टर ने स्कूल बस संचालन के लिए हिस्सा नहीं लिया।

विज्ञापन


जिले में चार सीएम राइज स्कूल...
छिंदवाड़ा में चार सीएम राइज विद्यालय हैं। इनमें विकासखंड छिंदवाड़ा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरैया में कुल 731, परासिया विकासखंड के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पेंचव्हेली परासिया में कुल 670, विकासखंड सौंसर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सौंसर में कुल 1351 और पांदुर्णा विकासखंड के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पांदुर्णा में कुल 2877 विद्यार्थी दर्ज हैं।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी आईएम भीमनवार ने कहा, सीएम राइस स्कूल में बसों के लिए तीन बार टेंडर प्रक्रिया होने के बाद निरस्त हो गए हैं। इसकी सूचना वरिष्ठ कार्यालय को दी जा चुकी है, निर्देशों का इंतजार है। बता दें कि अब तक स्कूल बस शुरू नहीं हो पाई है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए अब तक तीन बार टेंडर प्रक्रिया कर दी है, लेकिन विभाग के नियम और शर्तों के अलावा मार्जिन मनी जैसे अन्य के कारण बस आपरेटर बस चलाने तैयार नहीं हैं। हाल यह है कि शिक्षा विभाग ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी तो की, लेकिन बस आपरेटरों ने इसमें रूचि नहीं दिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed