{"_id":"62527aeb4637653bb873f140","slug":"chhindwara-bjym-district-president-cut-cake-with-sword-congress-asked-why-sword-in-the-country-of-love-and-brotherhood","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिंदवाड़ा: BJYM के जिलाध्यक्ष ने तलवार से काटा केक, कांग्रेस ने पूछा- प्रेम और भाईचारे के देश में तलवार क्यों..?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिंदवाड़ा: BJYM के जिलाध्यक्ष ने तलवार से काटा केक, कांग्रेस ने पूछा- प्रेम और भाईचारे के देश में तलवार क्यों..?
Sun, 10 Apr 2022 12:08 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:08 PM IST
सार
छिंदवाड़ा जिले में सार्वजनिक रूप से अस्त्र शस्त्रों के प्रदर्शन पर धारा 144 लागू होने के बाद भी बीजेपी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप राणा का अपने जन्मदिन के मौके पर सरेआम तलवार से केक काटने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
BJYM जिलाध्यक्ष ने समर्थकों संग तलवार से काटा केक।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले में सार्वजनिक रूप से अस्त्र शस्त्रों के प्रदर्शन पर धारा 144 लागू होने के बाद भी बीजेपी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप राणा का अपने जन्मदिन के मौके पर सरेआम तलवार से केक काटने का मामला सामने आया है। इसे लेकर कांग्रेस ने विरोध किया है और कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल शुक्रवार को जिले में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कलेक्टर ने धारा 144 लगाते हुए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं कि कोई भी सार्वजनिक रूप से अस्त्र शस्त्रों का प्रदर्शन नहीं करेगा, लेकिन इसके बाद भी भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र प्रताप राणा तलवार से अपने जन्मदिन पर तलवार से केक काटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के तलवार से केक काटने के मामले को कांग्रेस ने आड़े हाथों लिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने वायरल वीडियो को अपने ट्विटर अकांउट में शेयर कर सीएम शिवराज सिंह चौहान से सवाल किया है कि प्रेम और भाईचारे के देश में तलवार क्यों..?
विज्ञापन
वहीं, इस मामले में भाजपा नेताओं का कहना है कि जिस तलवार से केक काटा गया है, वह समर्थकों ने उपहार में दी थी, लेकिन वह असली तलवार नहीं है बल्कि आर्टिफिशियल तलवार थी।
प्रशासन के हथियारों के प्रदर्शन पर रोक के बावजूद भी इस तरह सरेराह बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का तलवार से केक काटना जांच का विषय हैं।