{"_id":"62ee6e5597e7ab3b6d79468f","slug":"chhindwara-belgaum-bolero-killed-one-hit-five-people-the-driver-ran-away-leaving-the-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: बेलगाम बोलेरो ने एक की जान ली, पांच लोगों को टक्कर मारी, गाड़ी छोड़कर भागा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: बेलगाम बोलेरो ने एक की जान ली, पांच लोगों को टक्कर मारी, गाड़ी छोड़कर भागा चालक
Sat, 06 Aug 2022 07:06 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 06 Aug 2022 07:06 PM IST
सार
छिंदवाड़ा में बोलेरो चालक द्वारा कई लोगों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है, पांच लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बोलेरो चालक द्वारा कई लोगों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है, पांच लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। पुलिस ने केस दर्ज कर गाड़ी को जब्त कर लिया है। चालक अभी फरार है।
जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। छिंदवाड़ा के आजाद चौक से बरारीपुरा शराब दुकान के सामने तक हादसों का सिलसिला चला। पुलिस ने बताया कि बोलेरो (एमपी 28/सी 8029) के चालक ने अंधाधुंध रफ्तार से गाड़ी चलाकर छह लोगों को टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई। छह लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आजाद चौक में अधेड़ को रौंदने के बाद बोलेरो चालक ने पांच लोगों को और टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। जांच में पता चला कि गाड़ी नीना पति राकेश सनकत के नाम पर है। बताया जाता है कि वाहन उनका बेटा चला रहा था, लेकिन वारदात के बाद से वो फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने वाहन को जप्त कर लिया है जबकि चालक की तलाश शुरु कर दी है।