{"_id":"627cd1cf1be3bd27a815b16e","slug":"chhindwara-army-jawan-returning-from-younger-brother-s-wedding-dies-in-road-accident-mourning-spread-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिंदवाड़ा: छोटे भाई की बरात से लौट रहे आर्मी जवान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिंदवाड़ा: छोटे भाई की बरात से लौट रहे आर्मी जवान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम
Thu, 12 May 2022 02:52 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 12 May 2022 02:52 PM IST
सार
छिंदवाड़ा में एक परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। अपने छोटे भाई की बरात से बाइक से लौट रहे लौट रहे आर्मी जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह चार महीने बाद खासतौर पर शादी के लिए छुट्टी लेकर आया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में एक परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा में अपने छोटे भाई की बरात से बाइक से लौट रहे लौट रहे आर्मी जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह चार महीने बाद खासतौर पर शादी के लिए छुट्टी लेकर आया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
जानकारी के अनुसार यह हादसा बटकाखापा के ग्राम बेलपठार का है। बेलपठार निवासी आर्मी में तैनात आसाराम पिता राजू लाल धुर्वे (32) भाई की शादी में गांव आया था। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि मंगलवार को आसाराम धुर्वे अपने छोटे भाई काशीराम धुर्वे की बरात लेकर ग्राम चौरासी पहुंचा था। बुधवार सुबह लगभग 10 बजे आर्मी जवान आसाराम बाइक से घर जाने के लिए निकला था। बेलपठार के पास उसके साथ सड़क हादसा हो गया। बरात से अन्य वाहनों से लौट रहे बरातियों ने घायल आसाराम को जिला अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
बताया जा रहा है कि लगभग 4 महीने बाद आसाराम छुट्टी लेकर अपने घर लौटा था, लेकिन शायद उसे यह जानकारी नहीं थी कि यह उसकी आखरी छुट्टी है।