{"_id":"65aa111d78249024e204fefb","slug":"chhindwara-accused-was-released-on-bail-in-another-crime-will-face-the-music-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: एएसआई को कुचलने वाला आरोपी जमानत पर आया था बाहर, हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: एएसआई को कुचलने वाला आरोपी जमानत पर आया था बाहर, हत्या का केस दर्ज
Fri, 19 Jan 2024 11:35 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 19 Jan 2024 11:35 AM IST
सार
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में गुरुवार को एएसआई को बोलेरो से कुचलने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पहले भी एक मामले में आरोपी था और जमानत पर छूटा था। उस पर हत्या का केस चलेगा।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में पुलिस कंट्रोल रूम पर दिवंगत एएसआई को श्रद्धांजलि दी गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा के माहुलझिर थाने के सामने एएसआई नरेश शर्मा को कुचलने वाला अपराधी लोकजीत सिंह गाडरवारा का रहने वाला है। उसके खिलाफ नरसिंहपुर में गांजा तस्करी और एक्सीडेंट का मामला पहले से दर्ज है। वह जमानत पर छूटकर आया था और अब एएसआई की हत्या का केस दर्ज हुआ है। शुक्रवार को दिवंगत एएसआई को पुलिस कंट्रोल रूम में श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
लोकजीत सिंह के खिलाफ छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा थाने में ट्रेक्टर चोरी का भी मामला दर्ज है। एसपी विनायक वर्मा ने बताया कि इस मामले में वह जमानत पर छूटा था। जमानत मिलने के बाद वह मजदूरों को लाने के लिए परासिया आया था। इसके बाद उसने न्युटन में अपने बोलेरो वाहन में डीजल डलवाया। पैसे नहीं देकर यहां से गाली-गलौज करते हुए भाग गया। इसके बाद उसने माहुलझिर थाने के सामने ड्यूटी पर तैनात एएसआई नरेश शर्मा को बोलेरो से कुचल दिया।
विज्ञापन
संपन्न परिवार से है आरोपी
आरोपी गाडरवारा के संपन्न परिवार से है। इसके बाद भी आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके पास पहले से 50 से 55 एकड़ जमीन है। इसके बाद भी वह आए दिन इस तरह की वारदातों को अंजाम देता रहता है। पुलिस ने माहुलझिर की घटना के बाद उसके खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का केस किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हादसे के बाद पलट गई थी बोलेरो, पकड़ा गया आरोपी
पुलिस के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद बोलेरो वाहन घटनास्थल से कुछ दूरी पर पलट गया था। इसके बाद आरोपी भाग नहीं पाया। मौके पर ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि जिस समय यह घटना घटित हुई उस समय ड्राइवर पूरी तरह से होश में था। उसने शराब नहीं पी थी। समझा जा सकता है कि किस तरह उसने जान-बूझकर ऐसी घटना को अंजाम दिया है।
कलेक्टर और एसपी ने दी श्रद्धांजलि
थाना माहुलझिर में पदस्थ एएसआई नरेंद्र शर्मा को शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में कलेक्टर मनोज पुष्प एवं पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा ने श्रद्धांजलि दी। पुलिस गार्ड ने उन्हें शोक शस्त्र के साथ सलामी दी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, डीएसपी यातायात रामेश्वर चौबे, सीएसपी अजय राणा, डीएसपी महिला सेल प्रियंका पांडे, रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी, कोतवाली थाना प्रभारी उमेश गोलानी एवं अन्य थाना प्रभारी चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
