{"_id":"6592bea046ccb7e24b0fa7f4","slug":"chhindwara-501-stolen-mobile-phones-worth-rs-80-lakh-were-found-and-given-to-people-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: नए साल में पुलिस ने दिया तोहफा, चोरी हुए 80 लाख के 501 मोबाइल खोजकर लोगों को दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: नए साल में पुलिस ने दिया तोहफा, चोरी हुए 80 लाख के 501 मोबाइल खोजकर लोगों को दिए
Mon, 01 Jan 2024 07:01 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 01 Jan 2024 07:01 PM IST
सार
नए साल में छिंदवाड़ा पुलिस ने तोहफा दिया है। 80 लाख रुपये से अधिक के 501 मोबाइल खोजकर लोगों को वापस लौटाए। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल की शुरुआत के दौरान ही छिंदवाड़ा जिले के एसपी विनायक वर्मा ने 501 लोगों को नया तोहफा दिया है। दरअसल, जिले की साइबर सेल टीम द्वारा एक बार पुनः गुम मोबाइल की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई कर 80 लाख 23 हजार रुपये कीमत के 501 मोबाइल जिले, जिले के बाहर एवं बाहरी राज्यों से बरामद कर आवेदकों को सुपुर्द किए गए।
विज्ञापन
विगत कुछ महीनों में पुलिस को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मोबाइल फोन गुम जाने संबंधी अनेक शिकायतें प्राप्त हुई थी। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सीधे प्राप्त ऐसी समस्त शिकायतों में त्वरित कार्रवाई करने हेतु साइबर सेल की टीम द्वारा गुम मोबाइल को तकनीकी सहायता से ट्रैस किया गया, जिसमें विभिन्न कम्पनियों के मोबाइल बरामद किए गए।
विज्ञापन
मोबाइलों को छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व साइबर सेल की टीम द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस-कॉन्फ्रेंस में मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किए गए। बरामद किए गए मोबाइल शासकीय कर्मचारी, टीचर, प्राइवेट जॉब, व्यापारी, हाट दुकान संचालक, सैल्समेन, दुकानदार, विद्यार्थी, हलवाई, ऑटो चालक, ट्रैक्टर ड्राइवर, मजदूर, चौकीदार, गृहणी, किसान व अन्य व्यक्तियों के थे, जिन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा मोबाइल फोन प्रदान किया गया।
विज्ञापन
इनकी रही सराहनीय भूमिका
उपरोक्त मोबाइल को बरामद करने में साइबर सेल टीम से आर आदित्य रघुवंशी, नितिन सिंह, राहुल डडोरे, मोहित चन्द्रवंशी एवं अंकित शर्मा द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा साइबर सेल की टीम को सराहनीय कार्य हेतु पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
