{"_id":"635fac2e76de68555907479a","slug":"youth-killed-by-beheading-police-engaged-in-identification-of-dead-body-in-chhatarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: युवक की सिर कुचलकर हत्या, शव के शिनाख्त में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: युवक की सिर कुचलकर हत्या, शव के शिनाख्त में जुटी पुलिस
Mon, 31 Oct 2022 04:36 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 31 Oct 2022 04:36 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक युवक की सिर कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक युवक की शिनाख्त करने में पुलिस जुटी हुई है। मामला महाराजपुर थाना एरिया का है।
विज्ञापन
युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर जिले में युवक की सिर कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुर तिगैला पर महाराजपुर नगर पालिका स्वागत गेट के पास एक युवक की गंभीर अवस्था में लाश मिली। प्रथम दृष्टया युवक की बेरहमी से सिर कुचलकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
घटना और मामले की सूचना मिलते ही महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक युवक की सिर कुचलकर हत्या किए जाने का कारण और उसकी अब तक पहचान नहीं हुई है। हालांकि, पुलिस लाश का पंचनामा बना उसके पोस्टमार्टम के लिए अग्रिम कार्रवाई कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मामले में मनमोहन सिंह बघेल कहा, पुर तिगैला के पास एक युवक की लाश मिली है। अभी तक उस लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया लाठी-डंडों से युवक की हत्या की गई है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
