{"_id":"66dede3518678f53160546ae","slug":"women-mobilized-to-remove-the-liquor-shop-staged-a-protest-at-the-outpost-submitted-memorandum-to-the-tehsildar-the-women-said-that-if-action-is-not-taken-they-will-submit-a-memorandum-to-the-chief-minister-and-the-prime-minister-chhatarpur-news-c-1-1-noi1359-2085868-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: शराब दुकान हटवाने को लेकर महिलाएं हुई लामबंद, चौकी में दिया धरना; तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: शराब दुकान हटवाने को लेकर महिलाएं हुई लामबंद, चौकी में दिया धरना; तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Mon, 09 Sep 2024 05:30 PM IST
छतरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: छतरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 05:30 PM IST
सार
MP: छतरपुर जिले के भगवा रामटोरिया में संचालित देसी विदेशी शराब दुकान को लेकर सैकड़ों महिलाओं ने चौकी में बैठकर अनशन किया और तहसीलदार को बुलाने की मांग की गई। जहां मौके पर आए तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन
ज्ञापन देती महिलाएं
विस्तार
छतरपुर जिले के भगवा रामटोरिया में संचालित देसी विदेशी शराब दुकान को लेकर सैकड़ों महिलाओं ने चौकी में बैठकर अनशन किया और तहसीलदार को बुलाने की मांग की गई। जहां मौके पर आए तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। जिसके बाद तहसीलदार कपिल शर्मा ने 7 दिनों का आश्वासन देते हुए जल्द से जल्द दुकान को हटवाए जाने की बात करते हुए कहा कि इसे जल्द ही दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा।
गांव में शराबबंदी को लेकर सैकड़ों की तादाद में महिलाएं पुरुष, बच्चे, बूढ़े, जवान एकत्रित होकर रामटौरिया पुलिस चौकी पहुंचे, जहां थाना में धरना देते हुए थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और थाने पहुंचकर ही तहसीलदार ने ज्ञापन लिया और 7 दिवस के अंदर शराब दुकान हटाने का आश्वासन दिया।
हल्ला बोल करते हुए सैकड़ों महिलाओं ने कहा कि गांव में बीच मोहल्ले में दारू का ठेका खोला गया है। इससे मोहल्ले और गांव के सभी लोग परेशान हैं, क्योंकि आए दिन वहां लड़ाई-झगड़े, उपद्रव और अश्लील हरकतें और मारपीट होती रहती है।
विज्ञापन
ठेकेदार और कर्मचारी करते आतंक और मारपीट
आरोप है कि बीती रात में अहिरवार मोहल्ले के एक व्यक्ति जिसका नाम बलिराम अहिरवार को ठेकेदार एवं उनके कुछ लोगों ने जो वहां पर काम करते हैं उन लोगों ने मिलकर मारपिट की है। ग्राम वासियों का कहना है कि ठेका गांव से 2 किलोमीटर दूर हो जाए। क्योंकि ठेका गांव में होने की वजह से बच्चों बहू बेटियों पर इसका बुरा असर पड़ता है। बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है। यहां जैसा बच्चे देखेंगे वैसा बच्चे सीखेंगे, इसलिए इसे यहां से तत्काल हटाया जाए।