Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   The husband gambled and bet his wife and tortured her after losing

MP Crime: जुए में पत्नी को दांव पर लगाया, हारने के बाद दी प्रताड़ना…डरा देगी छतरपुर की ये घटना; जानें सबकुछ

Sat, 08 Feb 2025 10:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 08 Feb 2025 10:44 PM IST
सार

छतरपुर के एडिशनल एसपी विक्रम सिंह का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। पति समेत दो अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
The husband gambled and bet his wife and tortured her after losing
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने जुए के दौरान अपनी पत्नी को दांव पर लगा दिया और हार गया। जब वह घर लौटा तो उसने पत्नी से कहा कि अगर वह उसके साथ रहना चाहती है तो उसे पैसे देने होंगे। जब पत्नी ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो उसके साथ बर्बरता की गई। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने उसे नग्न कर बेरहमी से पीटा और उसके गुप्तांगों में करेंट लगाया। घटना के बाद पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन जब उसे न्याय नहीं मिला, तो वह अपने माता-पिता और बहन के साथ एसपी कार्यालय पहुंची।

विज्ञापन


घटना का पूरा विवरण
मामला छतरपुर जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र के बौकना गांव का है। पीड़िता का कहना है कि उसका पति जुए की लत का शिकार है और आए दिन घर का सामान जुए में हार जाता है, लेकिन इस बार उसने हद पार कर दी और अपनी ही पत्नी को जुए में दांव पर लगा दिया। घर लौटकर  आरोपी पति ने पीड़िता से कहा कि अगर उसे उसके साथ रहना है, तो पैसे देने होंगे। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो पति ने उसके साथ जानवरों की तरह मारपीट की। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पीड़िता का आरोप है कि पैसे न देने पर न सिर्फ उसके पति, बल्कि ससुर और अन्य ससुराल वालों ने भी उसे रातभर पीटा। उसे इतनी बुरी तरह प्रताड़ित किया गया कि जब वह एसपी कार्यालय पहुंची, तो ठीक से चल भी नहीं पा रही थी।
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई
छतरपुर के एडिशनल एसपी विक्रम सिंह का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। पति समेत दो अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। इधर, पीड़िता ने साफ किया कि अब वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती, क्योंकि वह उसकी जिंदगी के साथ किसी भी हद तक जा सकता है। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति उसे गांववालों से उधार पैसे लेने के लिए मजबूर करता था और बदले में उसे अजनबियों से बातचीत करने के लिए कहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट का वीडियो वायरल
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी पति हाथ में डंडा लिए अपनी पत्नी को दौड़ाते हुए और फिर बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed