{"_id":"682e17b691bbabbe080942f2","slug":"the-bride-reached-the-sp-office-with-mehndi-on-her-face-and-said-the-groom-did-not-bring-the-wedding-procession-chhatarpur-news-c-1-1-noi1359-2976419-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: सज-धजकर दूल्हे का इंतजार करती रही दुल्हन, वह बारात लेकर ही नहीं आया, अब एसपी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: सज-धजकर दूल्हे का इंतजार करती रही दुल्हन, वह बारात लेकर ही नहीं आया, अब एसपी से की शिकायत
Thu, 22 May 2025 09:15 AM IST
छतरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: छतरपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 09:15 AM IST
सार
पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो भरत ने 15 मई को विवाह करने का वादा किया। लेकिन, तय तारीख को वह बारात लेकर नहीं पहुंचा। वह शादी के लिए तैयार होकर मेंहदी लगाए बैठी रही।
विज्ञापन
मेहंदी लगे हाथों के साथ एसपी ऑफिस पहुंची युवती।
विस्तार
छतरपुर जिले के बड़ामलहरा अनुविभाग अंतर्गत बमनौरा थाना क्षेत्र की एक युवती ने मंगलवार को मेंहदी रचे हाथों से पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर छह महीने तक शारीरिक शोषण करने और फिर शादी से मुकरने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार, आरोपी भरत अहिरवार (22 ) निवासी ग्राम झिरियाझोर थाना भगवां, उसका रिश्तेदार है। बातचीत के दौरान आरोपी भरत ने उससे विवाह की इच्छा जाहिर की और उसे भरोसे में लेकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे दिल्ली भी ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: एमपी बोर्ड ने 10वी और 12वीं द्वितीय परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ाई, अब 25 और 31 मई तक भर सकेंगे फॉर्म
विज्ञापन
पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो भरत ने 15 मई को विवाह करने का वादा किया। लेकिन, तय तारीख को वह बारात लेकर नहीं पहुंचा। पीड़िता शादी के लिए तैयार होकर मेंहदी लगाए बैठी रही, लेकिन आरोपी ने धोखा दे दिया और अब बदनामी की धमकी दे रहा है।
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में आज कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ग्वालियर-चंबल में चलेगी लू
पीड़िता ने बताया कि आरोपी की बहन ने जब शादी के लिए समझाने का प्रयास किया तो उसने अपनी बहन से मारपीट की। पीड़िता ने कहा कि वह पहले भी भगवां थाने और एसडीओपी कार्यालय में शिकायत कर चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसडीओपी ने मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की बात कही है। पुलिस ने आरोपी पक्ष को भी बयान के लिए बुलाया है।


