फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News: School children and villagers are risking their lives while crossing the bridge

Chhatarpur News: पुल के ऊपर से बह रहा पानी, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे स्कूली बच्चे ग्रामीण

Sun, 31 Aug 2025 02:10 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Sun, 31 Aug 2025 02:10 PM IST
सार

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन हादसे का इंतजार कर रहा है, जबकि समय रहते डेम का पानी खाली कराया जा सकता है जिससे समस्या कम हो सकती है।

विज्ञापन
Chhatarpur News: School children and villagers are risking their lives while crossing the bridge
पुल पार करते स्कूली बच्चे और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की महारजपुर तहसील क्षेत्र के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र से एक भयावह तस्वीरें सामने आईं हैं। यहां जान जोखिम में डालकर छोटे-छोटे स्कूली बच्चे पुल पार कर स्कूल जजाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


नज़ारा ग्राम गणेशपुरा लिंक रोड पर बने उर्मिल बांध के पुल का है, जहां पर पानी आ जाने से आने-जाने वाले क्षेत्र वासियों को जान जोखम में डालकर पुल पार करना पड़ता है। यहां स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को पुल पार करना एक बड़ी और भयानक चुनौती है, जिसका उन्हें हर रोज सामना करना पड़ता है। ऐसे में किसी की जान भी जा सकती है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि हर बार की यही परेशानी होती है। अगर डैम के फाटक खोल दिये जाएं तो डैम का पानी कम होने से पानी पुल से नीचे उतार सकता है और पुली खाली हो सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'शंकराचार्य मुझे गाली देते हैं', बाबा बागेश्वर के बयान से गरमाया माहौल, मिली संवाद की चुनौती
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशानियों के संदर्भ में ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों, नेताओं, अधिकारियों, जिम्मेदारों को भलीभांति अवगत भी कराया पर नतीजा कुछ नहीं निकला ज्यों का त्यों है। ग्रामीणों/हमारी कोई सुनने समझने वाला नहीं। समय रहते अगर पुल पर भरे पानी को खाली नहीं कराया गया तो किसी दिन भी कोई घटना और बड़ी घटना घट सकती है। मौजूदा हालातों को देखकर तो ऐसा लगता है कि शासन, प्रशासन और जिम्मेदारों को हादसे का इंतज़ार है तभी यह कुछ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed