फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP Panchayat Election: While deploying election duty again and again, the headmaster became ill, died on the way to the hospital

MP Panchayat Election: बार-बार ड्यूटी लगी तो प्रधानाध्यापक हो गए बीमार, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत 

Sun, 10 Jul 2022 12:06 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 10 Jul 2022 12:06 PM IST
सार

छतरपुर जिले में कुंदरपुरा गांव के स्कूल में प्रधानाध्यापक की बार-बार चुनाव ड्यूटी लगने से वे बीमार हो गए। इतने बीमार कि अस्पताल ले जाते समय ही दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
MP Panchayat Election: While deploying election duty again and again, the headmaster became ill, died on the way to the hospital
मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव - फोटो : amar ujala

विस्तार

छतरपुर जिले के खजुराहो थाना क्षेत्र के कुंदरपुरा गांव के स्कूल में पदस्थ प्रधानाध्यापक की अचानक तबियत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्हें वहां से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। उनकी पत्नी ने चुनाव में लगातार ड्यूटी लगाने, आराम नहीं मिलने से तबियत खराब हुई और इसके चलते ही उनकी मौत हो गई।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खजुराहो थाना क्षेत्र के कुंदरपुरा गांव के शासकीय स्कूल प्रधानाध्यापक बालेंद्र खरे की शनिवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए परिजन खजुराहो अस्पताल ले गए। जहां पर उनकी हालात में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल रैफर किया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह लगभग चार बजे उनकी तबियत अचानक खराब हो गई थी। उनकी पत्नी संध्या खरे ने बताया कि उनकी उम्र 59 वर्ष थी। इसके बाद भी लगातार चुनाव में ड्यूटी लगाई गई। दो बार चुनाव ड्यूटी करने के बाद 8 जुलाई को फिर से ड्यूटी लगाई गई। ड्यूटी स्थल में कोई व्यवस्था नहीं थी। न पंखे थे और न ही अन्य व्यवस्थाएं। इससे उनकी तबियत बिगड़ी और गिनती के बाद शाम से ही उन्हें उल्टी होने लगी थी। इसके बाद उन्हें खजुराहो अस्पताल ले जाया गया। जहां पर तबियत में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल ले गए। रास्ते में उनकी मौत हो गई। संध्या खरे ने चुनाव में बार-बार ड्यूटी लगाने और स्वास्थ्य खराब होने के बाद भी पति की सुनवाई न होने से उनकी मौत हो गई। इसके लिए चुनाव आयोग और अधिकारी जिम्मेदार हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed