{"_id":"62b6cb41cee0bb5dc952f168","slug":"mp-panchayat-chunav-the-queue-of-slippers-outside-the-polling-booth-you-will-be-surprised-to-know-the-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP Panchayat Chunav: पोलिंग बूथ के बाहर लगी चप्पलों की कतार, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे आप!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Panchayat Chunav: पोलिंग बूथ के बाहर लगी चप्पलों की कतार, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे आप!
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 25 Jun 2022 02:39 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के छतरपुर में पोलिंग बूथ के बाहर चप्पलों की लाइन लगी है। धूप इतनी है कि लोगों ने चप्पल से अपने नंबर लगा रखे हैं।
विज्ञापन
1 of 2
मध्य प्रदेश के छतरपुर में धूप से बचने के लिए मतदाताओं ने पोलिंग बूथ के बाहर चप्पलों की कतार लगा रखी है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्य प्रदेश के छतरपुर में चप्पलों के वोटिंग की लाइन लगी है। जिस चप्पल का नंबर आएगा, वह मतदाता वोट डालेगा। इसकी वजह जान आप भी हैरान रह जाएंगे।
नज़ारा छतरपुर जिला मुख्यालय से सटे ग्राम सरानी का है, जहां चुनाव के इंतजामों के बीच धूप और पानी का ख्याल नहीं रखा गया है। यहां लोगों को खुद ही जुगाड़ और इंतजाम करना पड़ रहा है। इसके चलते लोगों को यह देसी तकनीकी जुगाड़ निकाली है।
2 of 2
छतरपुर में वोटर्स ने गद्दे लेकर इस तरह धूप से बचाव किया।
- फोटो : अमर उजाला
वोट डालने आए लोगों (महिलाओं-पुरुषों) की माने तो शासन-प्रशासन ने वोटिंग स्थान पर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए। इसके चलते यहां सुबह से ही भारी धूप है। धूप से बचाव के लिए उन्होंने चप्पलों का सहारा लिया है। अपनी जगह चप्पल को लाइन में लगाकर रखा है। महिलाओं का कहना है कि इस तरह धूप में कब तक खड़े रहें। यहां टेंट और पानी का कोई इंतजाम नहीं है। इस वजह से उन्होंने धूप से बचाव के लिए लाइन में अपनी-अपनी चप्पलों को लाइन में लगाया हुआ है। चप्पलें ही उनकी पहचान हैं। अब इसकी चप्पल का नंबर आएगा तो समझो उनका नंबर आएगा और वह अपना वोट डालने जाएगा।
छतरपुर के ही बगौता ग्राम पंचायत के चुनावों में वोटर्स को धूप से बचने के लिए गद्दों का सहारा लेते देखा गया। एडीएम मौके पर पहंचे तो उन्होंने स्वीकार किया कि चूक तो हुई है। लापरवाही हुई है। दरअसल, छतरपुर के कई इलाकों में कड़ी धूप के बीच वोटिंग हो रही है। वोटर्स के लिए छांव के इंतजाम नहीं किए गए हैं। इसे लेकर वोटर्स में भी रोष है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।