फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP News: Video of the dispute before Salman's murder surfaced, case against 27 Congress people

MP News: नातीराजा के ड्राइवर सलमान की हत्या के पहले हुए विवाद का वीडियो आया सामने, कांग्रेस के 27 लोगों पर केस

Mon, 20 Nov 2023 05:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 20 Nov 2023 05:15 PM IST
सार

ड्राइवर सलमान खान की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब मामले में कांग्रेस के 27 लोगों पर खुजराहो थाने में मामला दर्ज किया गया है। इधर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विवाद होता दिख रहा है।

विज्ञापन
MP News: Video of the dispute before Salman's murder surfaced, case against 27 Congress people
16 नवंबर की रात को भाजपा-कांग्रेस के लोग आमने-सामने आ गए थे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा में मतदान के दिन 17 नवंबर को कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह नाती राजा के साथी ड्राइवर सलमान खान की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब मामले में कांग्रेस के 27 लोगों पर खुजराहो थाने में मामला दर्ज किया गया है। इधर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विवाद होता दिख रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 16-17 नवंबर की दरमियानी रात को कांग्रेस प्रत्याशी नातीराजा के ड्राइवर की हत्या हो गई थी। मामले में कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया था। उनका कहना था कि भाजपा प्रत्याशी और उनके साथियों ने कांग्रेसी प्रत्याशी को मारने की कोशिश की। इस दौरान सलमान को पीटा गया और उन्हें गाड़ियों से कुचला गया। पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया सहित 20 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। मामले में राजनीति भी बहुत हुई। भाजपा ने प्रेशर में एफआईआर की बात की तो वहीं भाजपा पर हुए हमले में कांग्रेस पर केस दर्ज करने की मांग की थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने दिया था धरना
खजुराहो में दिग्विजय सिंह ने सलमान के परिवार वालों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। सिंह ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। सलमान की हत्या का आरोप भाजपा अरविंद पटेरिया और उनके साथियों पर है। सिंह ने यहां भाजपा प्रत्याशी की गिरफ्तारी और उन वाहनों की जब्ती की मांग की जिनसे कुचलकर सलमान की हत्या की गई थी। सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी नातीराजा के साथ रात भर थाने पर धरना देते रहे और उन्होंने वहीं रात भी गुजारी थी। 

भाजपा ने लगाए थे आरोप
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का आरोप है कि कांग्रेस प्रत्याशी नाती राजा ने अपने ड्राइवर सलमान की हत्या करवाई है। स्थानीय प्रशासन ने कांग्रेस के दबाव में भाजपा प्रत्याशी सहित 20 बीजेपी कार्यकर्ताओं पर एफआईआर की है। मामले में सोमवार को भी वीडी शर्मा ने एसपी से मुलाकात की थी। 


अब कांग्रेस के लोगों पर मामला दर्ज
राजनगर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नाती राजा सहित 12 नामजद और 15 अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का खजुराहो थाने में मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि 16 तारीख की दरमियानी रात्रि में कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी की गाड़ियों पर हमला किया था और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। 

वीडियो आया सामने 
17 नवंबर को सुबह हुई सलमान की मौत के पहले के विवाद का वीडियो सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि 16 नवंबर की रात भाजपा और कांग्रेस सड़क पर अपने-अपने काफिले के साथ आमने सामने आ गए थे। वीडियो में गाड़ियों का काफिला नजर आ रहा है। कार्यकर्ता एक-दूसरे को गालियां दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed