फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP News: The groom reached the bride's house with a DJ in Naugaon, the Qazi refused to read the nikah

MP News: नौगांव में डीजे लेकर दुल्हन के घर पहुंचा दूल्हा, काजी ने निकाह पढ़ाने से ही कर दिया इनकार

Sat, 18 Feb 2023 01:34 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 18 Feb 2023 01:34 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर में काजी ने निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया। गुनाह यह हुआ कि दूल्हा डीजे के साथ बरात लेकर दुल्हन के घर गया था। 

विज्ञापन
MP News: The groom reached the bride's house with a DJ in Naugaon, the Qazi refused to read the nikah
Nikah

विस्तार

मध्यप्रदेश के छतरपुर में डीजे के साथ दूल्हा जब दुल्हन के घर पहुंचा तो काजी ने निकाह पढ़ाने से ही इनकार कर दिया। काफी देर बाद दोनों पक्षों ने सार्वजनिक माफी मांगी, तब जाकर काजी ने निकाह पढ़ाया। 

विज्ञापन


मामला छतरपुर जिले के नौगांव का है। डीजे के साथ ढोल-ताशे बजाने के कारण एक काजी ने निकाह पढ़ाने से ही मना कर दिया। दरअसल, जिले की मुस्लिम समाज की कमेटियों ने आपसी सहमति बनाकर निकाह में डीजे  बजाने पर प्रतिबंध लगाया है। बावजूद इसके भी डीजे बजाते हुए दूल्हा बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंच गया। इस पर काजी साहब बिफर गए। उन्होंने निकाह पढ़ाने से मना कर दिया। करीब चार घंटे चले मान-मनव्वल के बाद काजी एक शर्त के साथ मान गए। शर्त के अनुसार दुल्हन और दूल्हा पक्ष को स्टेज पर जाकर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी थी। इसके बाद देर रात डेढ़ बजे काजी ने निकाह पढ़ाया।
विज्ञापन


जामा मस्जिद काजी मुनव्वर रजा कादरी साहब ने बताया कि उन्होंने शादी में फिजूलखर्च रोकने के लिए तंजीम चलाई है। शादी में डीजे बजाने और नाचना गाना इस्लाम में हराम है। शरीयत इसके लिए मना करता है। डीजे पर शराब पीकर नाचते हैं। हुड़दंग करते हैं। देर रात डीजे से आसपास में रहने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। बच्चे पढ़ नहीं पाते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed